फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Titans and Capitals won

अलीगढ़ टाइटंस व कैपिटल्स ने हासिल की जीत

Fri, 17 Jun 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Titans and Capitals won
लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय के मैदान पर आयोजित स्व. कृष्ण बिहारी लाल सक्सेना मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में अलीगढ़ टाइटंस व कैपिटल्स ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

टाइटंस की पूरी टीम 19.1 ओवर में 97 रन पर सिमट गई। अमन वर्मा ने 43 रन व उत्सव जैन ने 11 रन का योगदान दिया। सुपर किंग्स के गेंदबाज यश शर्मा व उत्कर्ष गुप्ता ने तीन-तीन व एस तिवारी ने दो विकेट झटके। जवाब में उतरी सुपर किंग्स की टीम 13.4 ओवर में 59 रन पर ढेर हो गई। हर्ष शर्मा ने 28 रन बनाए। टाइटंस ने सुपर किंग्स को 38 रन से हराया। हर्ष हैप्पी ने 2.4 ओवर में दो रन देकर छह विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच और यश शर्मा को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

अलीगढ़ रॉयल्स ने 10 विकेट पर 174 रन का स्कोर खड़ा किया। अनिकेश सक्सेना ने 80 रन, जनित गुप्ता ने 23 रन व आयुष वार्ष्णेय ने 16 रन बनाए। कैपिटल्स के गेंदबाज अभिजीत वार्ष्णेय और हर्षित आर्य ने तीन-तीन विकेट व सोम गौड़ ने दो विकेट झटके। जवाब में अलीगढ़ कैपिटल्स ने विदित शर्मा के 76 रन व ध्रुव जैन के 40 और अभिजीत के 28 रन की बदौलत 14.3 ओवर में चार विकेट पर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। अलीगढ़ कैपिटल्स ने अलीगढ़ रॉयल्स को छह विकेट से हरा दिया। अभिजीत को मैन ऑफ द मैच व अनिकेश को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर मुकेश सक्सेना, अजय शर्मा, रविंद्र जैन, पंकज आर्य, राधे सैनी, अश्विनी सैनी, विशाल सक्सेना, तरुण पबरेजा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed