{"_id":"5fc299458ebc3e9be418e0ae","slug":"aligarh-tire-seller-murdered-at-shamshad-market-city-office-news-ali249851247","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: शमशाद मार्केट पर टायर विक्रेता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: शमशाद मार्केट पर टायर विक्रेता की हत्या
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
महानगर के सिविल लाइंस के शमशाद मार्केट के पास शनिवार शाम एक टायर पंक्चर जोड़ने और टायर बेचने वाले की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के मूल में दोपहर में बाइक मांगने का विवाद सामने आया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खबर पर एसएसपी सहित पूरा पुलिस अमला मौके पर पहुंच गया। देर रात तक आरोपी की तलाश में जुटा है।
मूलरूप से जमालपुर नगला अब्बी बकर मस्जिद निवासी 30 वर्षीय अंसार अहमद पुत्र निसार अहमद की सुलेमान हॉल के बराबर शमशाद मार्केट के सामने टायर पंक्चर व टायर बेचने की दुकान है। उसकी दुकान के ठीक सामने ही छोटा भाई फल की ढकेल लगाता है। परिवार के अनुसार दोपहर में पड़ोसी दुकानदार ने दोपहर में अंसार से उसकी बाइक मांगी थी। उसने बाइक देने से इंकार कर दिया था। इसी बात पर वहां विवाद हुआ था। विवाद के बाद उस समय तो मामला शांत हो गया। मगर उस समय आरोपी धमकी देकर चला गया था। इसके बाद आरोपी देर रात 9 बजे फिर वहां पहुंचा और फिर अंसार से उलझ गया।
इसी दौरान उसने तमंचा अंटी से निकालकर गोली चला दी और गोली सीधे अंसार के माथे में लगी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई और आरोपी भाग गया। आनन-फानन घायल को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इधर, सूचना पर एसएसपी मुनिराज जी, एसपी सिटी अभिषेक, सीओ तृतीय अनिल समानिया, इंस्पेक्टर रविंद्र दुबे आदि पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद आरोपी की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
- टायर विक्रेता की गोली मारकर हत्या की गई है। जांच में दोपहर में पड़ोसी से हुआ विवाद सामने आ रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
- अभिषेक, एसपी सिटी
इलाके में घेराबंदी कर हुई जांच, देखे गए सीसीटीवी
घटना की खबर पर जब एसएसपी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पुलिस टीम को लगाकर इलाके के सीसीटीवी जांच कराने के निर्देश दिए। इस पर पूरे इलाके की घेराबंदी कर सीसीटीवी देखे गए।
तीन बच्चों का पिता था टायर विक्रेता
परिवार के अनुसार अंसार पांच भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर का था। खुद विवाहित अंसार के तीन बच्चे थे। इनमें एक बच्चा छह साल, दूसरा तीन साल और तीसरा दो साल का है। उसकी मौत की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया है। तमाम लोगों की भीड़ मेडिकल कॉलेज पर जमा हो गई। जहां कुछ लोग उन्हें सांत्वना देने में जुटे थे।