फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Thieves become active as soon as lockdown is removed

अलीगढ़ : लॉकडाउन हटते ही सक्रिय हुए चोर

Tue, 09 Jun 2020 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Thieves become active as soon as lockdown is removed
थाना बन्नादेवी पुलिस की गिरफ्त में मोबाइल चोरी का आरोपी। - फोटो : CITY OFFICE
लॉकडाउन हटते ही चोर सक्रिय हो गए हैं। रविवार रात चोरों ने महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र के श्याम नगर में बीएसएनएल के रिटायर्ड जेई के घर की दूसरी मंजिल से ताले तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

श्याम नगर निवासी रवेंद्रपाल सिंह बीएसएनएल से रिटायर्ड जेई हैं। रविवार रात वह परिवार सहित निचले हिस्से में सोए हुए थे। सोमवार सुबह जगने पर ऊपरी मंजिल पर गए तो वहां कमरों के ताले टूटे पड़े थे। सामान फैला हुआ था। इस चोरी की खबर पर पुलिस पहुंच गई। पीड़ित के अनुसार चोर मकान की तीसरी मंजिल की छत के रास्ते से घुसे और दो लैपटॉप, एक मोबाइल फोन व हजारों रुपये का घरेलू सामान ले गए। पुलिस को मोहल्ले में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर माल लेकर भागता नजर आया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस प्रमेंद्र सिंह ने बताया चोरों को तलाश रही है।
विज्ञापन

चोरी के तीन मोबाइल सहित दबोचा
बन्नादेवी क्षेत्र के नई बस्ती में 23/24 अप्रैल की रात मो.अजीम के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को चोरी के तीन मोबाइल सहित दबोच लिया है।
इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर रवि पुत्र ओमप्रकाश निवासी गली गुलरिया सराय हकीम को मय चोरी के तीन मोबाइल सहित सीमा फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया । उसने पूछताछ 23/24 अप्रैल की रात अपने साथी धर्म उर्फ धरमू के साथ चोरी मो.अजीम के घर चोरी करना स्वीकारा। रवि के विषय में बताया कि वह मालगोदाम के पास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम पिन चोरी कर नकदी उड़ाने वाले दबोचे
एसओ जवां अभय शर्मा के अनुसार गांव गोधा के प्रेमपाल सिंह ने तीन लोगों के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज कराया था कि उन्होंने उनका एटीएम पिन चोरी कर उनके एकाउंट से 14 मई से 17 मई के बीच 1 लाख 67 हजार 850 रुपये निकाल लिए हैं। इस आधार पर चोरी, धोखाधड़ी व आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों भीमप्रकाश पुत्र लाल सिंह, नीरज पुत्र लाल सिंह , राजेश पुत्र लाल सिंह निवासी गोधा कुछ नकदी व स्कूटी सहित दबोचा है। वहीं उनका एक साथी संजय पुत्र मोहर सिंह निवासी एदलपुर अकराबाद फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed