फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: There will be improvement in the traffic system of the city: ADM City

शहर की यातायात व्यवस्था में होगा सुधार - एडीएम सिटी

Sun, 24 Apr 2022 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: There will be improvement in the traffic system of the city: ADM City
कलक्ट्रेट में शहर की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए मीटिंग करते एडीएम सिटी राकेश कुमार ? - फोटो : CITY OFFICE
शहर में सुबह से लेकर शाम तक लगने वाले जाम से निपटने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार दिखाई पड़ेगा। इसको लेकर शनिवार को एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में कलेेक्ट्रेट में बैठक हुई।
विज्ञापन

सहायक परिवहन संभागीय परिवहन अधिकारी अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि रामघाट रोड पर अवर लेडी फातिमा, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संत फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रबंधकों के स्तर से जो बसें चलाई जा रही हैं वह मानक के अनुसार हैं।
विज्ञापन

कतिपय स्कूलों में निजी बसें भी चलाई जा रही हैं जो मानक के अनुसार नहीं है। एडीएम सिटी ने ऐसी बसों एवं स्कूल स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने ओएलएफ के सामने खाली पड़ी जमीन पर पार्किंग बनाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने निजी वाहन से बच्चों को स्कूल तक छोड़ने व लेने आते हैं। इससे रामघाट रोड, गांधीपार्क, एटा चुंगी, दुबे का पड़ाव चौराहा पर जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूल के समय प्रबंधक रोड पर अपने कर्मचारी व सिक्योरिटी गार्ड तैनात करें, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने इस बात पर नाराजगी व्यक्त की कि अधिकांश स्कूलों की बसों को रोड किनारे खड़ा कर दिया जाता है, इससे भी जाम की स्थिति बनी रहती है।
एडीएम सिटी ने कहा कि स्कूल, अस्पताल, मॉल, होटल प्रबंधकों के बीच एक बैठक होना बेहद जरूरी है। वे पार्किंग एवं ट्रैफिक समस्या के समाधान को कार्ययोजना साथ लेकर आएं। स्कूल में बसों की आवश्यकतानुसार पार्किंग बनाई जाए।
होटल एवं मॉल प्रबंधक अपने स्टाफ एवं ग्राहकों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था कराएं। उन्होंने दुबे का पड़ाव व क्वार्सी चौराहा, किशनपुर तिराहे पर लगी हुई लालबत्ती का समय सही कराने के निर्देश दिए। क्वार्सी की ओर जाने वाली सड़क के किनारे भवन निर्माण सामग्री विक्रेताओं के अतिक्रमण से भी जाम लगने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करें।

बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार उत्तम, नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी तृतीय श्वेताभ पांडेय, अपर नगर मजिस्ट्रेट केबी सिंह एवं सुधीर कुमार, सहायक परिवहन संभागीय अधिकारी अमिताभ चतुर्वेदी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed