{"_id":"6199554d95eb885b7049d9fd","slug":"aligarh-theater-artists-have-got-a-chance-from-ott-platform-city-office-news-ali278646926","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ ः ओटीटी प्लेटफार्म से रंगमंच के कलाकारों को मिला है मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ ः ओटीटी प्लेटफार्म से रंगमंच के कलाकारों को मिला है मौका
विज्ञापन
रामघाट रोड स्थित एक होटल में पत्रकारो से वार्ता करते धारावाहिक कलाकार अनूप उपाध्याय, अद्रीजा शर?
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध धारावाहिक जीजाजी छत पर हैं और भाभीजी घर पर हैं के हास्य कलाकार अनूप उपाध्याय, सौरभ कौशिक व कैमियो कलाकार अद्रीजा शर्मा का कहना है कि ओटीटी प्लेटफार्म की वजह से रंगमंच के कलाकारों को अभिनय और रोजगार का मौका मिला है।
सिनेमा और टीवी सीरियल के चुनिंदा लोगों के अलावा वेब सीरीज के कंटेंट से कई नए कलाकारों को लोग पसंद कर रहे हैं। ऐसे दौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा तैयार कराई जा रही नोएडा फिल्म सिटी फिल्म इंडस्ट्री को यूपी में काफी सहूलियत देगी। यहां शूटिंग के संसाधन और स्थान उपलब्ध होंगे तो यहां कई सारी फिल्में और वेबसीरीज शूट होने लगेंगी।
जो कलाकारों से लेकर मजदूर और डायरेक्टर से लेकर फिल्म निर्माताओं के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होंगी। तीनों कलाकार शनिवार को हास्य लेखक मनोज संतोषी द्वारा रामघाट के एक मंदिर में आयोजित हवन-पूजा और भंडारे में शामिल होने आए थे। इससे पहले आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
यहां तीनों कलाकारों ने डायरेक्टर शशांक बाली व लेखक मनोज संतोषी का आभार जताया और कहा कि इनकी मेहनत की वजह से हमारा अभिनय दिखता है। कई सालों से पसंद किए जा रहे हास्य धारावाहिक लोगों तक पहुंचाने में दोनों का काफी हाथ है।
यहां तीनों कलाकारों ने डायरेक्टर शशांक वाली व लेखक मनोज संतोषी का एक अच्छे धारावाहिक के लिए आभार जताया। कहा कि दोनों काफी मेहनत करते हैं। हम कलाकार इनकी मेहनत पर अपने अभिनय का प्रदर्शन करते हैं। इस मौके पर शेखर सराफ मेमोरियल हास्पिटल के निदेशक सुमित सराफ, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी, हनी वार्ष्णेय बजाज, राहुल भाटी आदि मौजूद रहे।
अनूप उपाध्याय उर्फ मुरारीलाल बंसल
- लापतागंज के मामा और जीजाजी छत पर हैं धारावाहिक में इलायची के पापा मुरारीलाल बंसल का किरदार निभाने वाले अनूप उपाध्याय ने बताया कि कोरोना का काफी असर फिल्म इंडस्ट्री पर पड़ा था। लोग बेरोजगार होने लगे थे। कोरोना के जाने के बाद फिल्म इंडस्ट्री लगातार रफ्तार पकड़ रही है। सिनेमा और टीवी के बाद आए ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफार्म की वजह से नए कलाकार, हुनरमंद युवा और तकनीकी रूप से रोजगार बढ़ने लगा है। अधिक से अधिक कलाकार इसका लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने वेब सीरीज में परोसी जा रही अश्लीलता का विरोध जताया। कहा कि कहानी में जरूरत है तो सीन डालें, लेकिन ऐसे नहीं, जिसका प्रभाव समाज पर पड़े। इसीलिए कई वेब सीरीज के ऑफर नहीं लिए। 30 सालों से रंगमंच से जुड़े अनूप उपाध्याय ने कहा कि ओटीटी की वजह से रंगमंच के कलाकारों को कई मौके मिलने लगे हैं। वेबसीरीज की वजह से स्थानीय कलाकारों को काफी लाभ मिल रहा है। नोएडा फिल्म सिटी से अलीगढ़ और आसपास के कलाकारों को भी मौका मिलेगा, लेकिन यह भी सत्य है कि केवल कला ही आगे जाएगी। इसमें सोर्स या किसी की रहनुमाई किसी काम की नहीं है। आजकल तो फेसबुक, इंस्ट्राग्राम से भी कई कलाकार वेबसीरीज में मौका पा रहे हैं। पहले लोग काम ढूंढते थे, अब घर बैठे-बैठे ही ऑनलाइन ऑडिशन दे देते हैं।
अद्रीजा शर्मा (कैमियो कलाकार)
भाभीजी घर पर हैं तथा अन्य विभिन्न धारावाहिक में कैमियो कलाकार की भूमिका अदा करने वाली अद्रीजा शर्मा ने कहा कि यह बात सत्य है कि ओटीटी प्लेटफार्म की बदौलत रंगमंच के कलाकारों को काफी मौका मिलने लगा है। मैं भी रंगमंच से जुड़ी थी। कलाकार के अंदर रॉ टैलेंट होना जरूरी है। यह टैलेंट रंगमंच से ही आता है। उन्होंने बताया कि वह बोनी कपूर प्रोडक्शन हाउस के बैनरतले बन रही एक वेबसीरीज में काम कर रही हैं। इसके निर्देशक विनोद तलवार हैं। कोरोना काल की यादें ताजा करते हुए उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में मुंबई में ही रुकना पड़ा। इस दौरान खट्टा-मीठा अनुभव रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार शो करते-करते कई कोरोना पॉजीटिव हो जाते थे। तब बहुत डर लगता था। हालांकि कोरोना काल से फैन फॉलोइंग बढ़ी है। सभी लोगों को प्यार देने के लिए ढेर सारा आभार।
सौरभ कौशिक
- भाभीजी घर पर हैं में पंडित और जीजाजी छत पर हैं धारावाहिक में बिजेंद्र बैंड वाले का रोल करने वाले सौरभ कौशिक भी रंगमंच से जुड़े कलाकार हैं। मथुरा के रहने वाले सौरभ कौशिक ने बताया कि उनके पिता लोकेंद्र नाथ कौशिक भी रंगकर्मी हैं। सौरभ कौशिक मथुरा आकाशवाणी में बी ग्रेड के कलाकार रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि पहले दूरदर्शन में जन्माष्टमी, दशहरा के अवसर पर काम मिलता था। इसके बाद एनएसडी से कार्यशाला की। एचआर से एमबीए की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद पिता चाहते थे कि एलएलबी की पढ़ाई करें, लेकिन सौरभ ने अभिनय को चुना। उन्होंने बताया कि कलाकार बनने की इच्छा पर पिता ने कहा कि इस क्षेत्र में धैर्य की बहुत जरूरत है। कभी आप एकदम से बड़े कलाकार बन जाते हैं। कभी-कभी एक छोटी सी गलती से कई सारे ताने मिलते हैं। कमाया हुआ नाम खत्म होने लगता है। ऐसी चुनौतियों को समझाकर मुंबई पहुंचा। पहला रोल महाराणा प्रताप सीरियल में मिला। इसके बाद फरवरी 2015 में भाभीजी घर पर हैं सीरियल में कोरियर ब्यॉय का अभिनय मिला। काम पसंद आया तो मुझे पंडित बना दिया। ब्रज का होने के चलते मेरे डायलॉग ब्रजभाषा में ही लिखे जाते हैं। उन्होंने कहा कि जो जैसा दिखता है। लगभग वैसे ही रोल मिलते हैं। इसीलिए पिछले महीनों से वजन घटाने पर जोर दे रहे हैं। सौरभ ने बताया है कि जीजाजी छत पर हैं के दूसरे सीजन जीजाजी छत पर कोई है में बंटी का किरदार निभा रहे हैं। जो सोनी लिव पर देखा जा सकता है।