फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The step mother who burnt the innocent with the press sent to jail accused of burning her face and back for asking for food

अलीगढ़: मासूम को प्रेस से जलाने वाली सौतेली मां पहुंची जेल, खाना मांगने पर चेहरे व पीठ जलाने का आरोप

Wed, 23 Feb 2022 06:48 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 23 Feb 2022 06:48 PM IST
सार

पीड़ित बच्चे अरीब के अनुसार मंगलवार को खाना मांगने पर उसे पीटा गया और वह जब बूआ के घर खाना खाकर लौटा तो गुस्से में तबस्सुम ने उसके चेहरे और पीठ पर गर्म प्रेस रख कर उसे जला दिया।

विज्ञापन
Aligarh: The step mother who burnt the innocent with the press sent to jail accused of burning her face and back for asking for food
पीड़ित बच्चा - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के रजा नगर में किराये पर रहने वाले मजदूर परिवार में सात साल के बच्चे को गर्म प्रेस से जलाने की आरोपी सौतेली मां को पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इस दौरान महिला की निशानदेही पर घर से ही वह गर्म प्रेस भी बरामद कर ली है, जिससे बच्चे को जलाया गया था। आरोपी महिला ने पुलिस से सवाल किया कि आखिर आप लोगों के पास क्या सबूत है?

विज्ञापन


क्वार्सी थाना क्षेत्र के रजा नगर में किराये पर जाहिद अपने परिवार के साथ रहते हैं। मूल रूप से बुलंदशहर छतारी के जाहिद की पहली पत्नी की चार साल पहले दुर्घटना में मौत हो गई थी। पहली पत्नी से दो बच्चे अरीब व उज्मा हैं। दो साल पहले जाहिद ने गाजियाबाद के विजय नगर की महिला तबस्सुम से निकाह किया, जिससे एक बेटी है।

विज्ञापन

दोनों बच्चों से खराब है व्यवहार

आरोप है कि तबस्सुम का रवैया सौतेले बच्चों के प्रति ठीक नहीं था। इस पर उज्मा को उसकी बुआ ले गईं। अब अरीब संग भी उसने वही हरकत शुरू कर दी। तबस्सुम पर खाना मांगने पर पीटना, गर्म पानी से बच्चे को जला देने के आरोप हैं। अरीब के अनुसार मंगलवार को खाना मांगने पर उसे पीटा गया और वह जब बूआ के घर खाना खाकर लौटा तो गुस्से में तबस्सुम ने उसके चेहरे और पीठ पर गर्म प्रेस रख कर उसे जला दिया।

खबर मिलने पर पहुंचे पिता ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जबकि महिला घर से गायब हो गई। बाद में बच्चे के पिता की ओर से तबस्सुम के खिलाफ तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय सिंह के अनुसार मुकदमा दर्ज कर बुधवार सुबह महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान उसने पूछताछ में घर से प्रेस भी बरामद कराई है। दोपहर में रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

मुंह में मिर्च तक भर देती थी मां

इस घटना के बाद पड़ोसियों से झूठ बोलकर महिला गायब हो गई थी और जब पिता घर आया और बच्चे से पूछा तो वह काफी डरा हुआ था। पहले खुद आग से जलने की बात कही। किसी तरह उसने बताया कि उसके साथ क्या हुआ था। बाद में थाने पहुंचकर हुई पूछताछ में बच्चे ने बताया कि सौतेली मां ने बाल पकड़कर प्रेस लगा दी। मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया था। गर्म पानी में हाथ डुबो दिए। धमकाते हुए यह भी कहा कि पापा को कुछ न बताना। कह देना कि आग में गिर गया था। वह आए दिन कमरे में बंद करके बच्चे से मारपीट करती थी। किसी बाबा से पकड़वाने व गड्ढे में दबाने की धमकी देती थी। खाना मांगने पर मुंह में मिर्च भी भर देती थी।

बच्चे को प्रेस से जलाने के मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उससे प्रेस भी बरामद हुई है। बाकी मामले में गंभीरता से जांच कराई जा रही है।
-श्वेताभ पांडेय, सीओ तृतीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed