फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The rules of social distancing forbidden as market opens.

अलीगढ़ : बाजार खुलते ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तार-तार

Wed, 03 Jun 2020 08:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: The rules of social distancing forbidden as market opens.
रेलवे रोड बाजार खुलने के बाद खरीददारी को उमड़ी भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
बुधवार को सोशल डिस्टेंसिंग एवं साइड बाई साइड दुकानें खोलने की पाबंदी के बीच बाजार खुले, लेकिन पहले ही दिन सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तार-तार होते नजर आये। रेलवे रोड, सराफा बाजार, मामू भांजा, हलवईखाना, ऊपरकोट, अब्दुल करीम चौराहा, महावीरगंज में जबर्दस्त भीड़ रही। इस दौरान किसी में भी न तो कोरोना का खौफ दिखाई दिया और न ही प्रशासनिक पाबंदियों का। हर तरफ बस आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी की होड़ नजर आई। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी भी या तो नदारद रहे या फिर मूक दर्शक की भूमिका में दिखाई दिए।
विज्ञापन

करीब 68 दिन तक चले लॉकडाउन के बाद एक जून से शुरू हुए अन लाक फेज में बाजारों को खोल दिया गया। पहले दिन लॉक डाउन की व्यवस्थाएं कायम रही तो अगले दिन साप्ताहिक बंदी होने के कारण दुकानें नहीं खुल सकीं। बुधवार को बाजार खोले गए, लेकिन पाबंदियों के साथ। मसलन भुजपुरा से बिजलीघर तक, सब्जी मंडी चौराहा से फूल चौराहा तक, अब्दुल करीम चौराहा से फूल चौराहा तक, मीरूमल चौराहा से तहसील तिराहा तक, देहलीगेट चौराहा से गोंडा रोड चौराहा तक तथा महावीरगंज, कनवरीगंज एवं बारहद्वारी बाजार को दोपहर 12 बजे से सायं सात बजे तक साइड वार खोलने की अनुमति दी गई। इसमें सोमवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को उत्तर व पूर्व दिशा की दुकानें तो बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को दक्षिण पश्चिम की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई। जबकि इन क्षेत्रों से लगे कंटेनमेंट क्षेत्र में दुकानें बंद रखी गई। खानपान की दुकानों को सुबह सात से 11 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई। अन्य बाजारों को सामान्य रूप से खोलने के आदेश दिए गए, लेकिन बाजार खुलते ही नियम तार तार हो गए।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर अफसर तलब
बाजार खुलने के पहले ही दिन दौरे पर निकले डीएम एवं एसएसपी उस समय हतप्रभ रहे गए, जब उन्होंने बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ते देखीं। इस दौरान तमाम लोग बिना मास्क लगाए घूमते दिखाई दिए तो दुकानों पर जबर्दस्त भीड़ लगी दिखाई दी। इससे गुस्साए दोनों अफसरों ने कलक्ट्रेट में रोजाना हो रहीे समीक्षा बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम लागू कराने के जिम्मेदार अफसरों पर जमकर गुस्सा निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने अफसरों से जवाब तलब करते हुए स्पष्ट कहा कि इस तरह की व्यवस्था नहीं चलेगी। आप सभी जिम्मेदार अफसर हैं और आप पर ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के अनुपालन की जिम्मेदारी है। रोजाना दौरे करें और कड़ाई से नियमों का अनुपालन कराएं। जो भी नियमों का उल्लंघन करता नजर आये, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाय। डीएम की फटकार सुनकर अफसर बगलें झांकते नजर आये। एसएसपी मुनिराज जी ने कहा कि हर थाना प्रभारी एवं चौकी इंचार्ज अपने अपने क्षेत्र के बाजारों पर पैनी नजरें बनाये रखेे। कंटेनमेंट क्षेत्रों में दुकानें किसी भी सूरत में खुलने नहीं दी जाएं।
-बोले दुकानदार-
-पहले दिन मार्केट खुला है। अभी ग्राहक नहीं आ रहे हैं, लेकिन धीरे-धीरे करके आएंगे। इस बात का भरोसा है।
लोकेश सराफा, सराफा बाजार
-बाजार में एक साइड की दुकान खुली हैं। पूरी तरह से जब तक बाजार नहीं खुलेगा, तब तक ग्राहक नहीं आएगा। प्रशासन को अब पूरा बाजार खोल देना चाहिए।
प्रशांत शर्मा, लेडीज कार्नर, रेलवे रोड
-अभी तो दुकानें खुली हैं। दो माह से बंद होने के कारण अभी ग्राहक आना शुरू नहीं हुए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखकर ही दुकानदारी की जाएगी।
सुभाषचंद, घडी विक्रेता, रेलवे रोड
-अभी ग्राहक नहीं आ रहे हैं, लेकिन राहत की बात है मार्केट तो खुला। अभी तो मात्र जरूरतमंद ग्राहक ही बाहर निकल रहा हैं। अब ग्राहक भी बढ़ेंगे।
अमित अरोड़ा, क्राकरी विक्रेता, रेलवे रोड
-अभी तो एक तरफ की ही दुकान खुली हैं। बावजूद इसके काफी भीड़ आ रही है। इस चक्कर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है।
राजेश गर्ग, इलेक्ट्रानिक मार्केट मामू भांजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed