{"_id":"61c37cf3c5e9ac4c5c503fab","slug":"aligarh-the-royals-hotel-of-bjp-leader-sealed-without-a-map-in-wajidpur-nada-city-office-news-ali2812593166","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : वाजिदपुर नादा में बिना नक्शे बना भाजपा नेता का द रायल्स होटल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : वाजिदपुर नादा में बिना नक्शे बना भाजपा नेता का द रायल्स होटल सील
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
वाजिदपुर नादा खैर रोड पर बिना नक्शे के बना भाजपा नेता का द रायल्स होटल व रेस्टोरेंट बुधवार को सील कर दिया गया। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की टीम ने शांति निकेतन कालोनी में अवैध रूप से बनीं सात दुकानें एवं खैर बाईपास में बने भवन को भी सील किया है। इस दौरान देहली गेट व रोरावर थाने का पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा।
भाजपा नेता विक्की चौधरी ने वाजिदपुर नादा खैर रोड पर 700 वर्ग मीटर क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए भूतल व दो मंजिल का निर्माण कर द रायल्स इन होटल व रेस्टोेरेंट खोल लिया था। यह होटल तब चर्चा में आया, जब अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना पर पिछले दिनों सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने यहां छापा मारा। इस दौरान होटल संचालक के पास होटल व सराय लाइसेंस तक उपलब्ध नहीं था।
कई अन्य भी अनियमितताएं मिली। बुधवार को प्राधिकरण की टीम ने बिना नक्शे के बने इस होटल को सील कर दिया। लियाकत अली द्वारा एचआईजी 15 शांति निकेतन के भूखंड 165 वर्ग मीटर क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भू उपयोग के विपरीत भूतल पर सात दुकानों का निर्माण कराया गया था, उसे भी सील किया गया। इधर, राज द्वारा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास खैर बाईपास पर 450 वर्ग गज क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भूतल व प्रथम तल का निर्माण कर लिया था। इसे भी सील कर दिया गया। टीम में अधिशासी अभियंता मनोज सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता गंगेश सिंह समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी, थाना रोरावर व देहली गेट पुलिस बल मौजूद रहा।