{"_id":"6122aedc8ebc3e799c61496b","slug":"aligarh-the-role-of-family-philosophy-yet-of-family-supporters-city-office-news-ali271303135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: परिवार दर्शन की भूमिका, फिर भी परिवार-समर्थकों का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: परिवार दर्शन की भूमिका, फिर भी परिवार-समर्थकों का
विज्ञापन
स्टेडियम में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ी भीड़ । भावुक होकर र?
- फोटो : CITY OFFICE
अपने चहेते नेता बाबूजी कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए अलीगढ़ शहर के अलावा आसपास के देहात, हाथरस, कासगंज, एटा, बुलंदशहर तक के समर्थकों की भीड़ दोपहर से ही लगने लगी थी। शव आने के बाद घंटों तक भीड़ दर्शन में लगी रही। देर रात भीड़ छंटने के बाद परिवार व समर्थकों के अलावा पुलिस प्रशासनिक अमला स्टेडियम में जमा था। इसके बाद वहां सुबह अतरौली और फिर नरौरा गंगा घाट की तैयारियां शुरू हो गई थीं।
बाबूजी का शव शाम चार बजे पहुंचने की खबर सुबह ही लोगों को मिल गई थी। इसके चलते दोपहर 12 बजे के बाद से ही लोगों के यहां पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जैसे-जैसे समय नजदीक आता गया भीड़ स्टेडियम के अंदर व बाहर बढ़ने लगी। पुलिस प्रशासन ने जैसे-तैसे मुख्य पांडाल से भीड़ को बाहर किया।
बाद में दर्शनों का दौर शुरू हुआ और क्रम रात करीब 11 बजे तक चला। इतने समय तक मुख्यमंत्री भी यहां बैठे रहे और व्यवस्थाओं पर भी निर्देश देते रहे। इसके बाद देर रात परिवार, रिश्तेदार और समर्थक मौजूद रहे। इक्का-दुक्का लोगों की आवाजाही रही।
विज्ञापन
देर रात पहुंचे सह सर कार्यवाह कृष्णगोपाल
बाबूजी कल्याण सिंह के निधन पर संवेदना जताने देर रात राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सर कार्यवाह कृष्णगोपाल जी भी पहुंचे। इस दौरान भाजपा के तमाम स्थानीय पदाधिकारी उनकी अगवानी में मौजूद रहे। उन्होंने श्रद्धासुमन अर्पित कर काफी देर तक राजू भैया से बातचीत की। इस मौके पर विभाग प्रचार जितेंद कुमार सहित तमाम नेता मौजूद रहे।
इन्होंने भी जताई संवेदना
भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह, एबीवीपी प्रदेश मंत्री सीटू चौधरी, नितुल भार्गव, भाजपा महानगर मंत्री यतिन दीक्षित, सौरभ पंडित, विनीत वार्ष्णेय बंटी अतरौली, बंटी उपाध्याय, मुकेश उपाध्याय मांची, शिवम अग्रवाल आदि भी मौजूद रहे।