फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The matter of removing the statue of Karpoori Thakur caught fire

अलीगढ़ : कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा हटाने के मामले ने पकड़ा तूल

Sun, 26 Sep 2021 12:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The matter of removing the statue of Karpoori Thakur caught fire
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा को टेलीफोन एक्सचेंज से हटाकर दूसरी ज - फोटो : CITY OFFICE
जन नायक कर्पूरी ठाकुर जन एकता संस्था उप्र के पदाधिकारी शनिवार को डायल 100 कंट्रोल रूम के सामने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा हटवाने और जगह कम करने के विरोध में पहुंचे। यहां स्मार्ट सिटी के डीजीएम राजेश कौशल से पदाधिकारियों ने मांग की कि किसी भी सूरत में प्रतिमा स्थल का क्षेत्रफल कम नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

इसके बाद डीजीएम ने स्वयं फीता नापकर स्थान चिह्नित किया। इस मौके पर अध्यक्ष गौरव ठाकुर, ठा. शरन लाल सिंह, ठा. रिंकू तलवार, नितिन ठाकुर, वरुण ठाकुर आदि मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव प्रभात कुमार सविता ने एएमयू मार्ग पर पुलिस कंट्रोल रूम के सामने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा रात के समय हटाने की जानकारी पर विरोध जाहिर किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का यह अपमान नहीं, बल्कि पूरे सविता समाज का अपमान है। विरोध में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर प्रतिमा के आसपास का एक इंच क्षेत्रफल भी कम हुआ तो जननायक कर्पूरी ठाकुर के अनुयायी सड़क पर उतर कर ईंट से ईंट बजा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed