फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The girl student suffered due to heat stroke, showed symptoms like fainting

अलीगढ़ : हीट स्ट्रोक से छात्रा हुई बेहाल, दिखे बेहोशी जैसे लक्षण

Thu, 14 Apr 2022 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The girl student suffered due to heat stroke, showed symptoms like fainting
भीषण गर्मी में सावधानी बरतें। हीट स्ट्रोक से महानगर के एक कान्वेंट स्कूल की छात्रा सड़क पर बेहोशी जैसी स्थिति में पहुंच गई। राहगीरों ने उसकी मदद की और छायादार पेड़ के नीचे बैठाया। परिजन पहुंचकर छात्रा को ले गए।
विज्ञापन

तालानगरी स्थित एक कान्वेंट स्कूल की 12वीं की छात्रा दोपहर में स्कूटी से घर लौट रही थी। मैरिस रोड पर छात्रा अचानक स्कूटी रोककर सड़क किनारे बैठ गई। देखते-देखते वह बेहोशी जैसी स्थिति में पहुंच गई। रास्ते से गुजर रहे कुछ लोग छात्रा की हालत देखकर मदद के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन

छात्रा के बैग से बोतल निकालकर पानी पिलाया। कुछ समय बाद छात्रा कुछ बोलने की स्थिति में पहुंची। राहगीरों ने छात्रा के ही मोबाइल से परिजनों को सूचना दी और उसे छायादार पेड़ के नीचे बैठाया गया। छात्रा जमालपुर क्षेत्र की निवासी है। छात्रा के परिजन उसे लेकर घर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाते समय भी छात्रा चलने की स्थिति में नहीं थी। स्कूटर पर उसे सहारा देकर बैठाया गया। मौजूद लोगों ने बताया कि हीट स्ट्रोक से छात्रा बेहोशी की स्थिति में पहुंच गई थी। लोग छात्रा की समझदारी की तारीफ कर रहे थे। चक्कर आते ही स्कूटी रोककर जमीन पर बैठ गई।
हीट स्ट्रोक में तत्काल इलाज की जरूरत
मलखान सिंह जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. राजेंद्र बंसल ने बताया कि हीट स्ट्रोक अत्यधिक तापमान में लंबे समय तक रहने के कारण होता है और तत्काल इलाज की जरूरत होती है। शरीर में पानी एवं नमक का मात्रा कम होने पर हीट स्ट्रोक का खतरा रहता है। इसकी वजह से घबराहट, बेचैनी, बेहोशी जैसे लक्षण आदि देखने को मिलते हैं।

डॉ. राजेंद्र बंसल ने बताया कि हीट स्ट्रोक से बचाव का ध्यान रखें। स्कूली बच्चों का विशेष ध्यान रखें। तरल पदार्थ का खूब सेवन करें। खाली पेट नहीं रहें। एक-दो घंटे पर कुछ-कुछ खाते रहें। ओआरएस का घोल, पानी आदि साथ रखें। शरीर में नमक एवं पानी की कमी नहीं होने दें।
हीट स्ट्रोक के लक्षण..
- सिर घूमना व चक्कर आना
- अत्यधिक कमजोरी महसूस होना
- धड़कन तेज होना, घबराहट होना
- बेहोशी में आना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed