{"_id":"6240b0d61080c10ba81db75e","slug":"aligarh-the-death-of-the-bike-riding-brothers-due-to-the-collision-of-the-dumper-jawan-news-ali28796156","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : डंपर की टक्कर से बाइक सवार सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : डंपर की टक्कर से बाइक सवार सगे भाइयों की मौत
विज्ञापन
रविवार की सुबह करीब आठ बजे अलीगढ़-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कासिमपुर तापीय परियोजना के ऐश ड्रम के समीप एक बाइक व डंपर में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं बाइक पर साथ मौजूद एक युवक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि एक मृतक की डेढ़ साल की मासूम बेटी को हादसे में खरोंच तक नहीं आई।
थाना मडराक के गांव घासीपुर निवासी आजाद व शैरुद्दीन पुत्रगण हमीद खां एक गमी में शामिल होने के लिए डिबाई (बुलंदशहर) जा रहे थे। साथ में शैरुद्दीन की पत्नी नूर बानो व उनकी डेढ़ साल की बेटी अनाया भी थी। रविवार की सुबह करीब 8 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर कासिमपुर तापीय परियोजना के ऐश ड्रम के पास वह पहुंचे तभी जवां की ओर से आ रहे डंपर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।
हादसा इतना जबर्दस्त था कि टक्कर लगते ही तेज आवाज हुई। स्थानीय लोग भागकर मौके पर पहुंचे। 40 वर्षीय आजाद और 34 वर्षीय शैरुद्दीन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शैरुद्दीन की पत्नी नूरबानो गंभीर रूप से घायल थीं। गनीमत रही कि नूरबानो की डेढ़ साल की बेटी अनाया को खरोंच तक नहीं आई।
विज्ञापन
लोगों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। तत्काल ही घायल नूरबानो को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। उधर हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के गांव घासीपुर में कोहराम मच गया। परिवार वाले रोते-बिलखते हुए मोर्च्युरी व जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए दौड़ पड़े।