फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The air of the city is not safe for health

अलीगढ़ : सेहत के लिए महफूज नहीं शहर की हवा

Sun, 07 Nov 2021 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The air of the city is not safe for health
महानगर की हवा सेहत के लिए महफूज नहीं है। यहां पीएम 10 का स्तर 253 तक पहुंच गया है। अलीगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में जमकर आतिशबाजी होने एवं प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बाद शहर में दिन भर धुंध छाई रही। चिकित्सकों का कहना है कि सांस के मरीजों की मुश्किलें बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

दीपावली के पहले से ही शहर में वायु प्रदूषण का स्तर मानक से कई गुना (मानक 100 जबकि पीएम 10 का स्तर 240 से 256 के बीच) अधिक है। दीपावली के दिन एवं उसके बाद का वायु प्रदूषण का स्तर अभी तक उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों की दलील है कि वायु प्रदूषण का स्तर रिकार्ड किया जा रहा है, लेकिन संबंधित अधिकारी के अवकाश पर जाने के कारण आंकड़े जारी नहीं किए जा रहे हैं। विभिन्न वेबसाइट पर एक्यूआई, पीएम 10, पीएम 2.5 आदि के अलग-अलग आंकड़े हैं। यहां पर पीएम 10, 253 दर्शाया जा रहा है, जबकि एक्यूआई 248 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. जेपी सिंह भी मानने हैं कि प्रदूषण की वजह से वातावरण में धुंध छाई हुई है। बारिश के बाद ही इसमें सुधार होने की उम्मीद है। जेएन मेडिकल कॉलेज के टीबी एवं चेस्ट विभाग के प्रो. शमीम ने कहा कि धुंध एवं प्रदूषण की वजह से सांस के रोगियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed