फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The accused of robbery were caught with scooty and pistol

अलीगढ़ : लूट के आरोपी स्कूटी व तमंचा समेत दबोचे

Mon, 20 Dec 2021 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The accused of robbery were caught with scooty and pistol
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

सिविल लाइंस पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की स्कूटी व तमंचा-कारतूस समेत दो लूट के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राठी दीवानी कचहरी के गेट व सीमा फाटक के पास चेकिंग करा रहे थे। तभी स्कूटी सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे।

शक होने पर घेराबंदी कर दोनों युवकों को दबोच लिया। जिन्होंने अपने नाम रिजवान निवासी चांद तारा मोहल्ला, ऊपरकोट व सुलेमान निवासी कमेला रोड बताया। दोनों के पास से एक तमंचा-कारतूस, चाकू, 2700 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन व एक स्कूटी मिली। स्कूटी चोरी की गई थी। जिसकी नंबर प्लेट पर दूसरी स्कूटी का नंबर अंकित कर रखा था। आरोपियों ने 17 दिसंबर की रात क्वार्सी चौराहे के पास से मोबाइल फोन, पर्स आदि लूटने, सात दिसंबर को रजा नगर क्वार्सी पुलिया से लूट करने की घटना कबूली है। पुलिस के अनुसार रिजवान पर लूट, चोरी आदि समेत 17 मुकदमे दर्ज हैं। सुलेमान पर सात मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed