फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Tender for sand mining in Ganeshpur canceled, will be done again

अलीगढ़ : गणेशपुर में बालू खनन का टेंडर निरस्त, दोबारा होगा

Wed, 10 Aug 2022 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Tender for sand mining in Ganeshpur canceled, will be done again
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने राजस्व हित में दरों का परीक्षण कराने के बाद तहसील अतरौली के गणेशपुर में जुलाई में हुए बालू खनन के टेंडर को निरस्त करते हुए उसका दोबारा टेंडर कराने का निर्णय लिया है।
गणेशपुर में इस बार 2.40 लाख घनमीटर खनन का ठेका उठना था। खनन विभाग को टेंडर के दौरान कासगंज की चार फर्मों की ओर से 65 रुपये प्रति घनमीटर के हिसाब से निविदा मिली थी। जबकि बीते साल इसका ठेका 300 रुपये प्रति घनमीटर में उठाया गया था। बालू खनन की दरें कम आने के बाद भी खनन विभाग ने टेंडर को फाइनल करने के लिए फाइल डीएम के पास भेज दी।
विज्ञापन

इस पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने खनन ठेके को मिली निविदा एवं दरों का परीक्षण कराया। पता चला कि टेंडर में डाली गई निविदा में खनन की दरें सबसे न्यूनतम हैं। डीएम ने इस टेंडर को निरस्त करने के साथ ही उसका नए सिरे से दोबारा टेंडर कराने का निर्णय लिया है। इस बार चार फर्मों के आवेदन आने के बाद भी खनन विभाग की ओर से पत्रावली को फाइनल करने के लिए डीएम के पास भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन विभाग के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच करायी जा रही है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि गणेशपुर में बालू खनन से जुड़ी पत्रावली का परीक्षण कराने पर ठेके की दरें काफी न्यूनतम मिलीं। दूसरे जिलों में खनन की दरें कहीं अधिक थीं। इसको लेकर राजस्व हित को दृष्टिगत रखते हुए टेंडर को निरस्त कर दिया गया है। अब नए सिरे से टेंडर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed