फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Tempo three overturned on Anupshahar Road, 31 injured

अलीगढ़ : अनूपशहर रोड पर पलटा टेंपो तीन की मौत, 31 लोग घायल

Sat, 06 Mar 2021 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Tempo three overturned on Anupshahar Road, 31 injured
अलीगढ़ : अनूपशहर रोड पर जवां में दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुआ टेंपो। - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

जवां थानाक्षेत्र में अनूपशहर रोड पर शुक्रवार देर शाम लोडर टेंपो (टाटा मैजिक) के एक गढ्ढे में पलटने से टेंपो सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 लोग जख्मी हुए हैं। यह लोग गंगा में अस्थि विसर्जित कर राजघाट से लौट रहे थे। खबर पाकर पुलिस ने घायलों को अलीगढ़ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। देर रात तक उनका इलाज जारी था। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
शहर के बन्नादेवी क्षेत्र के नगला कलार में बुजुर्ग राजाराम (75) की 13 दिन पूर्व मौत हो गई थी। शुक्रवार को 14वें दिन परिवार और रिश्तेदारी के 34 सदस्य भाड़े पर लोडर टेंपो करके अस्थि विसर्जित करने राजघाट गए थे। देर शाम साढ़े आठ बजे लौटते समय सीडीएफ और जवां के बीच बाईपास पर सामने से आते ट्रक से खुद टेंपो चालक ने बचाया। इसी बीच ट्रक को ओवरटेक करता हुआ सामने से दूसरा वाहन आ गया।
विज्ञापन

इस पर टेंपो चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क सहारे गड्ढे में पलट गया। टेंपो सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। खबर पर जवां पुलिस और एंबुलेंस पहुंच गई। उसमें फंसे घायलों को दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय, जिला अस्पताल भेजा गया। राजाराम के पुत्र दर्शन (40), मोहल्ले में ही रहने वाले उनके समधी भगवानदास उर्फ कलुआ (65), दिल्ली सीमापुर निवासी बेटी की सास कुसमा देवी (55) को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है, दो घायलों की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जवां क्षेत्र में हुई दुर्घटना में तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू कराते हुए घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तीन लोगों की मौत की पुष्टि डॉक्टरों के स्तर से की गई है।
- मुनिराज जी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed