फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Tehsildar suspended without leave before CM's visit

अलीगढ़ : सीएम के दौरे से पूर्व बिना अवकाश गायब तहसीलदार निलंबित

Sat, 15 Oct 2022 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Tehsildar suspended without leave before CM's visit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बिना अवकाश और सूचना दिए गायब हुए तहसीलदार अतरौली उदयवीर सिंह को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसे लापरवाही एवं अनुशासनहीनता मानते हुए उन्होंने तत्काल उनके स्थान पर तहसीलदार न्यायिक सदर सुभाष चंद्र को तहसीलदार अतरौली के रूप में तैनात कर दिया। डीएम ने कहा कि वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान इस प्रकार की कारगुजारी लापरवाही का प्रतीक है।
डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत तैनात मजिस्ट्रेट को उनकी जिम्मेदारियों एवं दायित्वों के प्रति सचेत किया। मुख्यमंत्री भ्रमण कार्यक्रम के दौरान एसडीएम गभाना ऋषभ पुंढीर को आईटीएम कॉलेज परिसर में बने हेलीपैड पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, मुख्यमंत्री के स्वागत, सेफ हाउस एवं क्रू मेंबर से संबंधित अन्य जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वह सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित जवाहर पार्क में भी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम खैर अनिल कटियार को राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में ब्रीफिंग पंडाल एवं निरीक्षण संबंधी व्यवस्थाओं के लिए नामित किया गया है। एएसडीए कोल बृजेंद्र कुमार को पीएसी में बने हेलीपैड पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए सेफ हाउस एवं क्रू मेंबर से संबंधित अन्य जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट को कमिश्नरी सभागार में होने वाली बैठक एवं सर्किट हाउस की व्यवस्थाओं, एडीएम प्रशासन डीपी पाल हैबिटेट सेंटर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की व्यवस्था देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएम केबी सिंह प्रथम फ्लीट के रूप में आईटीएम कॉलेज से स्टेट यूनिवर्सिटी तक की व्यवस्था संभालेंगे। द्वितीय फ्लीट के रूप में एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार सोनी पीएसी स्थित हैलीपैड से सर्किट हाउस तक व्यवस्था देखेंगे। डीएम ने बताया कि नव नियुक्त तहसीलदार अतरौली सुभाष चंद्र हैबिटेट सेंटर में पुलिस अधिकारियों से समन्वय कर पार्किंग एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। संवाद

जनपद में नहीं होगा संपूर्ण समाधान दिवस
मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शनिवार को होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नहीं होगा। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया है कि वीवीआईपी कार्यक्रम के चलते मजिस्ट्रेट को विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ऐसे में माह के तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed