फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Teenager dies after falling from fourth floor of mall, stampede

अलीगढ़ : मॉल की चौथी मंजिल से गिरी किशोरी की मौत, मची भगदड़

Wed, 04 May 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Teenager dies after falling from fourth floor of mall, stampede
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के रामघाट रोड स्थित जीवीएम (ग्रेट वैल्यू मॉल) में मंगलवार शाम करीब 4 बजे किशोरी की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। इस दौरान मॉल में भगदड़ का माहौल बन गया। आनन-फानन मॉल स्टाफ व पुलिस ने किशोरी को जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि किशोरी अचानक गिरी या फिर उसने जानबूझकर छलांग लगाई। इसके चलते सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। शुरुआती जांच में किशोरी को मॉल में अकेले प्रवेश करते पाया गया है।
क्वार्सी क्षेत्र के गांव देवसैनी के किसान व टैंट व्यापार करने वाले योगेंद्र सिंह के तीन बच्चों में सबसे छोटी 17 वर्षीय ललिता उर्फ लिखर मंगलवार को अपने घर से बूआ मंजू के पीएसी स्थित घर पर गृह प्रवेश कार्यक्रम में मां के साथ आई थी। वहां से वह अकेले मॉल में पहुंच गई। जहां अचानक चौथी मंजिल से मैन इंडोर हॉल में आ गिरी। चूंकि ईद को लेकर मॉल में भीड़ अधिक थी, इसलिए यह घटना देख वहां भगदड़ मच गई ।
विज्ञापन

मॉल सिक्योरिटी स्टाफ से लेकर पुलिस चौकी का स्टाफ भी मौके पर पहुंचा। इस सूचना पर सीओ द्वितीय मोहसिन खान, इंस्पेक्टर महुआ खेड़ा भी पहुंच गए। कुछ ही देर में परिजन भी मेडिकल पहुंच गए। जहां उन्होंने बताया कि ललिता ने इसी वर्ष एसबीबीएम इंटर कॉलेज से दसवीं की परीक्षा दी है। वह बिना किसी को बताए मॉल कैसे पहुंच गई। यह किसी को जानकारी नहीं है। परिवार ने किसी तरह का आरोप भी किसी पर नहीं लगाया। सीओ द्वितीय मोहसिन खान ने बताया कि अभी यह कह पाना मुश्किल है कि किशोरी दुर्घटनावश गिरी या उसने आत्महत्या की है। मॉल के फ्लोर पर मौजूद स्टाफ व सिक्योरिटी कर्मियों से जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed