{"_id":"5fa6f2f38ebc3ec5ee58ce48","slug":"aligarh-team-of-economic-crime-branch-kanpur-investigated-plantation-in-atrauli-forest-area-city-office-news-ali2482805128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: आर्थिक अपराध शाखा कानपुर की टीम ने अतरौली वन क्षेत्र में की पौधरोपण की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: आर्थिक अपराध शाखा कानपुर की टीम ने अतरौली वन क्षेत्र में की पौधरोपण की जांच
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
वन विभाग में पौधरोपण एवं नर्सरी विकास कार्यक्रम में वर्ष 2017 से 2019 तक की अवधि में हुए करीब 27 करोड़ के घोटाले की जांच लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। शनिवार को टीम ने अतरौली वन क्षेत्र में जांच कर पौधरोपण के साक्ष्य जुटाए। रविवार को टीम खैर व अलीगढ़ वन क्षेत्र का दौरा करेगी।
वन विभाग में वर्ष 2017-18, वर्ष 2018-19 तथा वर्ष 2019-20 में हुए पौधरोपण एवं नर्सरी विकास की जांच के लिए आई आर्थिक अपराध शाखा कानपुर की 5 सदस्यीय टीम ने नोडल अफसर व एसडीओ सतीश कुमार के साथ लगातार तीसरे दिन भी जांच की।
शनिवार को मोहकमपुर, मीरगढ़ी, अतरौली व सलगवां पौधशाला, कसेर, संकरा-कासगंज नहर के दोनों ओर हुए पौधरोपण के फोटोग्राफ लिए। आर्थिक अपराध शाखा के निरीक्षक राधेश्याम द्विवेदी ने बताया कि सभी फोटोग्राफ्स का रिकॉर्ड से मिलान होगा। रविवार को टीम खैर व अलीगढ़ क्षेत्र का दौरा करेगी।