{"_id":"613d07e18ebc3ef2c63b4b8d","slug":"aligarh-swami-vivekananda-is-not-a-person-but-a-thought-anand-city-office-news-ali2729388138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : स्वामी विवेकानंद व्यक्ति नहीं विचार हैं : आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : स्वामी विवेकानंद व्यक्ति नहीं विचार हैं : आनंद
विज्ञापन
एसजेडी मैमोरियल पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो धर्म सम्मेलन में उपस्थित बच्च?
- फोटो : CITY OFFICE
एसजेडी पब्लिक स्कूल नौरंगाबाद में ‘वर्तमान परिवेश में स्वामी विवेकानंद की प्रासंगिकता’ विषयक गोष्ठी में वृंदावन के श्री धराचार्य के शिष्य आनंद शास्त्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद व्यक्ति नहीं, बल्कि विचार हैं।
शनिवार को उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक कालजयी व्यक्तित्व हैं। आज भी युवा पीढ़ी के लिए उनके विचार प्रासंगिक हैं। आनंद शास्त्री ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद के विचारों को जनांदोलन बनाने की आवश्यकता है। यही स्वामी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर नाटक का मंचन किया।
इस मौके पर डॉ. बिशन बहादुर सक्सेना, डॉ. ऋषभदेव शर्मा, उद्यमी प्रदीप सिंघल, समाज कालीचरण, उड़ान सोसाइटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र शर्मा, यश मणि जैन, गौरव शर्मा, युक्ति गुप्ता को सम्मानित किया गया। संचालन छात्रा रिथिम शर्मा ने किया।
विज्ञापन
स्कूल के निदेशक इंजी. राजीव शर्मा व प्रधानाचार्या नीलम शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमल गौड़, गरिमा कुदेशिया, अनिल किशोर, जया भारद्वाज, मनोज झा आदि का योगदान रहा। कार्यक्रम में पवन जैन, राजेश चौधरी, चमन शर्मा, लक्ष्मी राज सिंह आदि मौजूद रहे।