फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Survey of 289 schools, report of dilapidated will be ready

अलीगढ़ : 289 विद्यालयों का सर्वे, जर्जर की रिपोर्ट होगी तैयार

Sat, 15 Oct 2022 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Survey of 289 schools, report of dilapidated will be ready
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के 289 विद्यालयों को चिह्नित किया गया है, जिनका सर्वे किया जाना है। इनमें ज्यादातर विद्यालय के भवन जर्जर हैं। पिछले दिनों हुई बारिश से विकास खंड के चमन नगरिया के प्राथमिक विद्यालय की दीवार ढह गई।
जिले में 2115 परिषदीय विद्यालय है। इनमें 1386 प्राथमिक, 354 उच्च प्राथमिक और 375 संविलियन विद्यालय हैं। इनमें कुछ विद्यालय के भवन काफी पुराने हैं, जो जर्जर हो चुके हैं। अब ऐसे विद्यालयों को विभाग चिह्नित कर रहा है। जिले में 289 विद्यालय चिह्नित किए गए हैं, जिनका सर्वे होना है। ज्यादातर विद्यालयों का सर्वे हो चुका है। कुछ का होना बाकी है।
विज्ञापन

इसके बाद रिपोर्ट तैयार होगी। जिला समन्वयक निर्माण ज्ञानेंद्र गौतम ने बताया कि 289 विद्यालय चिह्नित किए गए हैं। अब रिपोर्ट बन रही है। इसके बाद कितने विद्यालय जर्जर हैं, इसकी तस्वीर साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प अधूरा
अलीगढ़। विकासखंड धनीपुर के संविलियन विद्यालय सरमस्तपुर और आजमाबाद माछुआ में ऑपरेशन कायाकल्प अधूरा है। यह बात सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) डॉ. पूरन सिंह के निरीक्षण में सामने आई है।

शुक्रवार को डॉ. पूरन सिंह ने संविलियन विद्यालय सरमस्तपुर में पाया कि पंजीकृत 116 में 69 बच्चे मौजूद थे। शासन के निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। ऑपरेशन कायाकल्प का कार्य पूर्ण नहीं है। इसके बाद उन्होंने संविलियन विद्यालय आजमाबाद माछुआ का निरीक्षण किया। इनमें सहायक अध्यापिका प्रीती शर्मा, शिक्षामित्र पुष्पेंद्र कुमार, अंजूबाला, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आबिद अली अनुपस्थित मिले। पंजीकृत 303 में से 80 बच्चे उपस्थित थे। आपरेशन कायाकल्प का कार्य पूर्ण नहीं है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक कोई जानकारी नहीं दे पाए। डॉ. पूरन सिंह ने विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं में सुधार के लिए बीएसए को तीन दिन का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed