{"_id":"5fd50cd08ebc3e3c8f32ef76","slug":"aligarh-soldier-on-duty-injured-by-assault-city-office-news-ali250976693","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : ड्यूटी पर जा रहे सिपाही को मारपीट कर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : ड्यूटी पर जा रहे सिपाही को मारपीट कर घायल किया
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
लोधा क्षेत्र के गांव बिनूपुर जरैलिया में शनिवार को ड्यूटी करने मथुरा जा रहे पीएसी के सिपाही के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल पीएसी जवान का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। घटना की तहरीर दे दी गई है।
गांव बिनूपुर जरैलिया के रहने वाले कमल चौधरी पुत्र शेर पाल की तैनाती पीएसी मथुरा में है। शनिवार सुबह वह गांव से मथुरा ड्यूटी करने जा रहे थे। गांव के बाहर ही गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग मिल गए और कमल चौधरी के साथ मारपीट कर दी। घायल जवान ने घटना के संबंध में अपने तैनाती स्थल पर अधिकारियों को सूचित किया। साथ ही छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। ब्यूरो