{"_id":"62f2aaf8f63d150702411893","slug":"aligarh-sisters-will-travel-for-free-in-roadways-buses-from-tonight-city-office-news-ali2978736170","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : आज रात से रोडवेज बसों में निशुल्क सफर करेंगी बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : आज रात से रोडवेज बसों में निशुल्क सफर करेंगी बहनें
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों को इस बार दो दिन तक निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया है। बुधवार रात 12 बजे से इस सुविधा का लाभ बहनों को मिलेगा। 10 अगस्त की रात 12 बजे से को महिलाएं रोडवेज की किसी भी बस (साधारण, जनरथ या वातानुुकूलित) में रात 12 बजे से 12 अगस्त की रात 12 बजे तक प्रदेश भर में कहीं भी निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। परिचालक उनका टिकट तो बनाएंगे लेकिन वह जीरो (शून्य) बैंलेंस का होगा। रोडवेज प्रबंधन ने नई टिकट मशीनों में जीरो बैलेंस का टिकट फीड कर दिया है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वाईपी सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन अगर कोई महिला रोडवेज बस में रात 12 बजे यात्रा कर रही है और उसने पहले ही टिकट बुक करा लिया है तो उसकी यात्रा भी निशुल्क कराई जाएगी। महिलाओं के साथ छोटे बच्चों का किराया नहीं लगेगा, लेकिन पुरुषों का पूरा किराया लगेगा।
उन्होंने बताया कि दिल्ली-कानपुर रूट के अलावा लोकल रूटों पर भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। रोडवेज कार्यशाला में खड़ी बसों को दुरुस्त करा लिया गया है। 10 अगस्त से 15 अगस्त तक छह दिवसीय अभियान में निर्धारित दूरी तय करने वाले सभी चालक-परिचालकों को विशेष प्रोत्साहन योजना के तहत 1200-1200 रुपये दिए जाएंगे। कार्यशाला में काम करने वाले कर्मचारियों को भी 500 रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
खास बातें -
-10 अगस्त की रात 12 बजे से 12 अगस्त की रात 12 बजे तक सभी बहनें साधारण, जनरथ एवं वातानुकूलित बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
- महिलाएं 48 घंटे तक प्रदेश भर में कहीं भी निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
- छोटे बच्चों का भी नहीं देना होगा किराया। महिलाओं के साथ सफर करने वाले पुरुषों को देना होगा किराया।
- परिचालक टिकट तो बनाएंगे लेकिन वह जीरो (शून्य) बैलेंस का होगा।
- बसों में अग्रिम बुकिंग कराने वाली महिलाओं का किराया होगा वापस।
- चालक-परिचालकों एवं वर्कशॉप स्टाफ को विशेष प्रोत्साहन योजना का लाभ मिलेगा।