फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Sir Syed Day today, AMU buildings lit up

अलीगढ़ : सर सैयद डे आज, एएमयू की इमारतें जगमगाईं

Sun, 17 Oct 2021 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Sir Syed Day today, AMU buildings lit up
कल सर सय्यद डे पर सजा एएमयू बाब ए सय्यद गेट। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
रविवार को सर सैयद अहमद खान की जयंती पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर की सभी प्रमुख इमारतों पर सजावट की गई। सर सैयद डे पर आनलाइन कार्यक्रम होगा। इससे पहले कुरान ख्वानी के साथ सर सैयद की मजार पर चादरपोशी की जाएगी।
विज्ञापन

सर सैयद हाउस में सर सैयद से जुड़ी किताबों और तस्वीरों की वर्चुअल प्रदर्शनी लगाई जाएगी। ऑनलाइन कार्यक्रम में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन

सर सैयद से जुड़ी वस्तुएं संरक्षित हैं
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में बने सर सैयद हाउस में सर सैयद ने अपने जीवन के आखिरी दो दशक बिताए थे। दैनिक जीवन में इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुओं से लेकर उनके हस्ताक्षर तक उनकी यादों के रूप में यहां संरक्षित हैं। सर सैयद के चाहने वालों के लिए यह संग्रहालय दर्शनीय स्थल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से अध्ययन करके देश और दुनिया के अलग-अलग कोनों में बस चुके पूर्व छात्र जब कभी अलीगढ़ आते हैं तो सर सैयद हाउस उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में रहता है। यहां पर सर सैयद द्वारा इस्तेमाल की गई छड़ी, फर्नीचर, घड़ी अध्ययन की मेज, मेहमानों को बैठाने के लिए सोफा आज भी उसी स्वरूप में रखे हुए हैं।

सर सैयद की छड़ी और घड़ी।

सर सैयद की छड़ी और घड़ी। - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed