फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Shri Siddhanath Bhumiyan Baba fulfills everyone's wishes

अलीगढ़ : सबकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं श्री सिद्धनाथ भुमियां बाबा

Sun, 17 Jul 2022 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Shri Siddhanath Bhumiyan Baba fulfills everyone's wishes
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर कस्बा गभाना के पास जीटी रोड पर बसे गांव कन्होई में रेलवे क्रासिंग के पास विख्यात श्री सिद्धनाथ भुमियां बाबा यहां समाधि के रूप में विराजमान हैं। यहां प्रत्येक सोमवार को भक्तों का सैलाब यहां उमड़ता है। मान्यता है कि बाबा अपने हर भक्त की मनोकामना पूर्ण करते हैं।
सावन मास में यहां की बात निराली है और हर सोमवार को यहां विशाल मेला लगता है। यहां दूसरे राज्यों के श्रद्धालु भी बाबा के दरबार में मत्था टेकते हैं। कोरोना महामारी के चलते दो साल से मेले का आयोजन नहीं हो सका। इस साल सब कुछ सामान्य होने पर सावन मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन

सदियों पुराना है इतिहास
श्री सिद्धनाथ भुमियां बाबा आश्रम का इतिहास काफी पुराना है। मान्यता है कि भुमियां बाबा कन्होई गांव के किनारे झोपड़ी में रहते थे और यहीं उनका कुआं भी था, जहां वे पूजा-अर्चना और तप किया करते थे। अंग्रेजी हुकूमत के समय जब दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो आश्रम के पास कुएं के ऊपर होकर रेलवे लाइन गुजरी। रेलवे अधिकारियों से बाबा के अनुयायियों ने रेलवे लाइन कुएं से अलग बनाने की मांग की, लेकिन वे नहीं माने। अगले दिन रेलवे लाइन उखड़ी मिली। कई प्रयासों के बाद भी रेलवे के अधिकारी इस कुएं को पाट नहीं सके। फिर उन्होंने कुएं को बंद किए बिना ही लाइन डाल दी, जैसे ही ट्रायल के लिए ट्रेन चली तो वह इस कुएं के पास आकर बंद हो गई। लाख प्रयास के बाद भी जब ट्रेन टस से मस न हुई तो रेलवे के अधिकारियों को अपनी गलती का अहसास हुआ। उन्होंने बाबा से क्षमा मांगते हुए पूजा-अर्चना की। इसके बाद ट्रेन सरपट होकर दौड़ने लगी। तब से यहां से गुजरने वाली ट्रेनों के चालक दल के सदस्य बाबा के आश्रम व कुएं के सामने श्रद्धा के साथ सिर जरूर झुकाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले भक्त...
प्रत्येक सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में आकर बाबा का जलाभिषेक करते हैं। सावन मास में मंदिर भक्तों की श्रद्धा एवं आस्था का प्रमुख केंद्र बिंदु बन जाता है। दूर-दराज से बाबा के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं।
- रवि कुमार सिंह, प्रबंधक, श्री भुमियां बाबा सेवा समिति
बाबा के दरबार में मत्था टेकने आने वाले श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से पहले लोग बाबा के दर्शनों के लिए आते हैं। मैं भी हर सोमवार बाबा के दर्शनों के लिए जरूर आता हूं।

- अनिल कुमार, प्रधान
बाबा की भक्ति में शक्ति है, जब भी बाबा से मनौती में कुछ मांगा, उन्होंने हमेशा उम्मीद से कहीं अधिक दिया है। कभी निराश नहीं होने दिया। हर सोमवार को पूजा-अर्चना करने के लिए जरूर आती हूं।
- हेमलता सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed