{"_id":"62e5862f5b0dc96c6f630d14","slug":"aligarh-secretly-married-during-the-kovid-period-the-bride-took-away-the-jewelery-aligarh-news-ali297171559","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनजाने में एक बच्चे की मां से की शादी: पत्नी विदा कर युवक पहुंचा चेन्नई, वहां हुआ कुछ ऐसा जिससे खुल गई पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनजाने में एक बच्चे की मां से की शादी: पत्नी विदा कर युवक पहुंचा चेन्नई, वहां हुआ कुछ ऐसा जिससे खुल गई पोल
Sun, 31 Jul 2022 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:57 AM IST
सार
एक औरत के जरिए युवक की शादी काशीपुर, उत्तराखंड की रहने वाली महिला से हुई। कोविड के चलते उसने गुपचुप तरीके से शादी काशीपुर जाकर की थी। शादी के कुछ दिन बाद युवक महिला को अपने साथ चेन्नई ले गया, जहां पर वह मजदूरी करता है। चेन्नई पहुंचकर महिला ने पूरा राज उगल दिया। जिसे सुनकर युवक के होश उड़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अलीगढ़ में हरदुआगंज क्षेत्र के गांव समस्तपुर माछुआ के एक युवक को कोरोना काल में उत्तराखंड की महिला से शादी करना भारी पड़ गया। शादी के कुछ दिन बाद महिला घर से जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गई। अब पीड़ित ने एसएसपी अलीगढ़ व काशीपुर को पत्र भेजकर शिकायत की है।
विज्ञापन
पीड़ित अंकुर के अनुसार, बन्नादेवी की महिला के जरिए उसकी शादी काशीपुर, उत्तराखंड की महिला से तय हुई। कोविड के चलते 11 दिसंबर 2021 को गुपचुप तरीके से शादी काशीपुर जाकर की गई। दुल्हन विदा होकर साथ आई। कुछ दिन बाद अंकुर उसे अपने साथ चेन्नई ले गया, जहां पर वह मजदूरी करता है। चेन्नई पहुंचकर महिला ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और 12 वर्षीय बच्चे की मां है। उसका यह पेशा है। इसी तरह शादी कर वह लोगों को ठग लेती है। इस पर अंकुर परेशान हो गया। उसने परिवार की इज्जत की खातिर इस बात का किसी से जिक्र नहीं किया।
विज्ञापन
पिछले दिनों महिला को वह चेन्नई से इस शर्त के साथ अपने गांव छोड़ गया कि वह कहीं नहीं जाएगी। 15 जून को उसके परिजन यहां आए और उसे अपने साथ ले गए। जाते समय वह उसके घर से जेवरात ले गई। यह बात जब मां ने बताई तो अंकुर के पैरों तले जमीन खिसक गई। अब फोन पर संपर्क करने पर वह तरह-तरह से धमकी दे रही है। इस मामले में पुलिस से उसने न्याय मांगा है।
विज्ञापन