{"_id":"62892a4e1c325f001716342e","slug":"aligarh-school-ramp-broken-bjp-office-abandoned-city-office-news-ali2920984100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : स्कूल की रैंप तोड़ी, भाजपा कार्यालय की छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : स्कूल की रैंप तोड़ी, भाजपा कार्यालय की छोड़ी
विज्ञापन
भुजपुरा में नगर निगम द्वारा अतिक्रतण हटाओं अभियान में दुकानों के बाहर लगे अतिक्रमण को हटाता महा?
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा अतिक्रमण विरोधी अभियान शनिवार को भुजपुरा चौकी से मुल्लापाड़ा बिजलीघर तक चलाया गया। इस दौरान टीम पर भेदभाव के आरोप लगे। टीम ने एक स्कूल की वह रैंप तोड़ दी, जिससे बच्चों की आवाजाही होती है, जबकि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यालय की रैंप को छोड़ दिया। इस दौरान पार्षद का विरोध भी काम न आया।
इलाके में बुलडोजर से अवैध कब्जे ध्वस्त किए तो अफरा-तफरी का माहौल रहा। कुछ लोग सामान समेटकर चले गए। टीम ने सड़क पर सामान रखने पर आठ हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। यहां बिजलीघर के सामने नाले पर अतिक्रमण ढहाया गया।
पक्के निर्माण हटवाए गए। टिनशेड आदि को उखाड़ा गया। इस दौरान सपा नेता बाबा फरीद आजाद और पार्षद सहित कुछ लोगों ने विरोध भी किया। एक स्कूल की रैंप तोड़ने पर लोगों ने यह कहते हुए एतराज जताया।
विज्ञापन
अवैध पार्किंग पर शिकंजा, पांच वाहन किए जब्त
शनिवार को नगर निगम टीम ने सासनी गेट चौराहे से माहेश्वरी इंटर कॉलेज के सामने अवैध पार्किंग पर कार्रवाई करते हुए पांच वाहन जब्त किए हैं। इन वाहनों को ट्रैफिक लाइन में खड़ा कराया गया है। इस दौरान तय किया गया कि घंटाघर स्थित वार्ड 6 के कार्यालय से जवाहर भवन कार्यालय के मुख्य द्वार तक पार्किंग के लिए ठेका उठाया जाएगा, जिसमें दोपहिया व चौपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। ब्यूरो