{"_id":"667afdb14a99af2ee70f6acb","slug":"aligarh-satish-gautam-swearing-in-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतीश गौतम शपथ ग्रहण: हारे सपा प्रत्याशी के जिंदाबाद का लगा नारा, बोले सांसद- ये हारे हुए की जयकार कर रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतीश गौतम शपथ ग्रहण: हारे सपा प्रत्याशी के जिंदाबाद का लगा नारा, बोले सांसद- ये हारे हुए की जयकार कर रहे हैं
Tue, 25 Jun 2024 10:56 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:56 PM IST
सार
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने अलीगढ़ से सपा के हारे प्रत्याशी चौ.बिजेंद्र सिंह जिंदाबाद का नारा लगा दिया। इस पर सतीश गौतम ने कहा कि, अखिलेश भइया देख लो, ये हारे हुए की जयकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
संसद में शपथ लेते अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम
- फोटो : स्वयं
विस्तार
लोकसभा अलीगढ़ से तीसरी बार निर्वाचित भाजपा सांसद सतीश गौतम ने 25 जून को सदन में पद व गोपनीयता की शपथ ली। उनकी शपथ पूरी होते ही सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने बतौर तंज अलीगढ़ से सपा के हारे हुए प्रत्याशी चौ.बिजेंद्र सिंह जिंदाबाद का नारा लगा दिया। इस पर सतीश गौतम ने सपा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि, अखिलेश भइया देख लो, ये हारे हुए की जयकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
24 जून से सदन का सत्र शुरू होने पर सांसदों की शपथ शुरू हुई है। 25 जून को सतीश गौतम ने सदन में नवनिर्वाचित सांसद के तौर पर पद व गोपनीयता की शपथ ली। शपथ लेने के साथ उन्होंने भारत माता की जय का नारा लगाया। उनका नारा थमते ही सपाई खेमे में बैठे आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव की ओर से चौ.बिजेंद्र सिंह जिंदाबाद का नारा लगाया गया।
विज्ञापन
सांसद सतीश गौतम ने कहा कि वे जनता की सेवा के लिए काम कर रहे हैं। उसी ध्येय के साथ उन्होंने तीसरी बार शपथ ली है। जनता ने निर्वाचित किया है और काम करते रहेंगे। वहीं, सपा सांसद के तंज पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने उन्हें बधाई दी और कहा कि बेहद जटिल हालात में चुनाव जीते हो। बधाई के पात्र हो।
विज्ञापन