फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Saathi sugar mill reached loss of 498 crores

अलीगढ़ : 498 करोड़ के नुकसान पर पहुंची साथा चीनी मिल

Sun, 26 Sep 2021 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Saathi sugar mill reached loss of 498 crores
साथा चीनी मिल को 498.56 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। अब इस बंद पड़ी मिल को दोबारा से चालू करने के लिए उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड ने चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, उत्तर प्रदेश शासन को तीन प्रस्ताव भेजे हैं, जिसमें 50 करोड़ रुपये की मदद, 5000 टीसीडी तक क्षमता विस्तार करने, एथनाल प्लांट लगाने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन

हाल ही में जब सीएम योगी आए थे, उस वक्त बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने इस संबंध में पत्र दिया था। अब इस मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है। 1976-77 में स्थापित साथा चीनी मिल की कुल क्षमता 1250 टीसीडी (टन क्रैसिंग कैपिसिटी पर डे यानी एक दिन में 1250 टन गन्ने की पेराई क्षमता) है।
विज्ञापन

लगभग 44 वर्ष पुरानी मिल की क्षमता विस्तार पर आज तक कोई काम नहीं हुआ है। प्लांट और मशीनरी जर्जर होने से मिल संचालन में कठिनाई हो रही है। 31 मार्च 2020 तक 498.56 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋणात्मक नेटवर्थ होने के कारण संचालन के लिए मिल को बैक या अन्य वित्तीय संस्थाओं से आर्थिक मदद नहीं मिल पा रही है। वर्तमान में 5000 टीसीडी से कम क्षमता का प्लांट स्थापित करना लाभप्रद नहीं है। इसलिए मिल की क्षमता विस्तार के लिए 12 अगस्त को इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
ये हैं तीन प्रस्ताव
1- 5000 टीसीडी क्षमता की नई चीनी मिल तथा कोजनरेशन प्लांट की स्थापना कराई जाए।
2-1250 टीसीडी की वर्तमान पेराई क्षमता पर संचालन करने की दशा में जर्जर एवं मशीनरी की मरम्मत एवं रखरखाव पर 50 करोड़ की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाए।
3- शासन से उक्त प्रस्तावों में से किसी भी एक प्रस्ताव या वित्तीय मदद उपलब्ध न होने की दशा में मिल को बंद कर क्षेत्र का गन्ना अन्य मिलों को भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed