फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Saas-Damad Love Story update

Aligarh Love Story Case: दामाद संग जाने की सास ने कैसे की प्लानिंग? पीड़ित पति की जुबानी पूरी कहानी; Video

Sat, 12 Apr 2025 05:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 12 Apr 2025 05:40 PM IST
सार

Aligarh Saas-Damad Love Story: सास का मोबाइल नंबर किसने दामाद को दिया? मोबाइल फोन किसने-किसको गिफ्ट किया? घटना से कितने दिन पहले दामाद के घर पांच दिन तक रूकी थी सास? दामाद संग जाने की सास ने कैसे की थी प्लानिंग? दामाद ने आखिरी बार ससुर को क्या दी थी धमकी? दामाद और सास के लौट कर आने पर ससुर उसे अपनाएगा या उठाएगा क्या कदम? अमर उजाला डिजिटल की होने वाले ससुर से बातचीत में इन सभी सवालों के जवाब निकल कर आए।

विज्ञापन
Aligarh Saas-Damad Love Story update
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

होने वाले दामाद संग सास के जाने वाले मामले में अभी भी कई सवाल हैं जिनका जवाब सब जानना चाहते हैं। लड़की का रिश्ता किसने कराया ? सास का मोबाइल नंबर किसने दामाद को दिया? मोबाइल फोन किसने-किसको गिफ्ट किया? दामाद की सास से असलियत में कितने घंटे बात होती थी? घटना से कितने दिन पहले दामाद के घर पांच दिन तक रूकी थी सास? दामाद संग जाने की सास ने कैसे की थी प्लानिंग? दामाद ने आखिरी बार ससुर को क्या दी थी धमकी? दामाद-सास के कहां होने की है ज्यादा संभावना?  दामाद और सास के लौट कर आने पर ससुर उसे अपनाएगा या उठाएगा क्या कदम? अमर उजाला डिजिटल की होने वाले ससुर से बातचीत में इन सभी सवालों के जवाब निकल कर आए।

विज्ञापन

विज्ञापन

लड़की का रिश्ता किसने कराया ?
होने वाले ससुर ने बताया कि लड़की की उम्र जैसे ही 18 साल हुई तो उसकी शादी की चिंता होने लगी। पिछले साल 2024 में रक्षाबंधन यानी अगस्त में पड़ोस की मौसी के लड़के से बात हुई कि लड़की के लिए कोई रिश्ता बताओ। मौसी के लड़के के दादों थाना क्षेत्र में रहने वाले दामाद के पिता संपर्क था, तो उनका लड़का रिश्ते के लिए बता दिया। माता-पिता ने जाकर लड़के को देखा और रिश्ता पक्का कर दिया। तब  इस कहानी की शुरूआत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सास का मोबाइल नंबर किसने दामाद को दिया ?
ससुर ने बताया कि हमने उसे मोबाइल नंबर नहीं दिया। लड़का उत्तराखंड के रुद्रपुर में अपने जीजा के यहां जाता-आता था। मेंहदी आदि लगाने के काम से लड़का वहां गया और अपने जीजा के मोबाइल से सास का नंबर निकाल कर लाया। उसके जीजा ने एक-दो बार यहां पहले फोन किया था तो उसके मोबाइल में घर पर सास के पास रहने वाले मोबाइल का नंबर था। उसके बाद दामाद का सास से फोन पर बात करने का सिलसिला शुरू हुआ।  

Trending Videos

मोबाइल फोन किसने-किसको गिफ्ट किया ?

ससुर ने बताया कि रिश्ता पक्का होने के बाद होने वाले दामाद ने कहा था कि उसका मोबाइल खराब हो गया है, दिला दीजिए। ससुर ने कहा कि शादी के बाद दे देंगे, पर उसने जिद की। 1 अप्रैल को ससुर ने दामाद के लिए मोबाइल गिफ्ट कर दिया। जबकि मीडिया रिपोर्ट में चल रहा है कि दामाद ने सास को मोबाइल गिफ्ट दिया, ऐसा नहीं है, क्योंकि सास को ससुर ने एक मोबाइल दे रखा था। 

दामाद की सास से असलियत में कितने घंटे बात होती थी ?
ससुर ने बताया कि मैं बैंगलोर में रहता था। यहां पर दोनों के बीच बातों का सिलसिला पिछले तीन महीने से शुरू हुआ। वहां रहकर मुझे पता चला कि शुरू में 2-3 घंटे, फिर 4-6 घंटे से होते होते 20 से 22 घंटे सास-दामाद फोन पर बात करते रहते थे। ग्रामीणों ने भी बताया कि पूरे समय महिला फोन पर ही नजर आती थी। 

घटना से कितने दिन पहले दामाद के घर पांच दिन तक रूकी थी सास ? 
ससुर ने बताया कि घटना से एक महीने पहले मार्च में पत्नी ने कहा कि दामाद की तबीयत सही नहीं है। वह एक-दो दिन के लिए आए हैं, देखकर आती हूं। पत्नी अपने छोटे बेटे को लेकर दामाद को देखने के बहाने अपनी बेटी की होने वाली ससुराल गई। वहां पर वह एक-दो दिन नहीं पूरे पांच दिन रही और छठवें दिन वापस आई। घर से जाने के एक महीने पहले सास दामाद के यहां पांच दिन रही थी। 

दामाद संग जाने की सास ने कैसे की थी प्लानिंग ?

ससुर ने बताया कि पत्नी ने 6 अप्रैल को मुझे अपनी बहन के यहां शादी का कार्ड देने के लिए कहा, मैंने कहा कि छोटे भाई को भेज दूं, पर वह नहीं मानी और मुझे कार्ड देने के लिए अपनी बहन के यहां भेज दिया। मेरे घर से निकलने के बाद अपनी बहन को फोन कर दिया कि तुम्हारे जीजा सुबह खाना खाकर नहीं गए हैं, इन्हें रात को वहीं रोक लेना अगने दिन आ जाएंगे। पर मैं नहीं माना और खाना खाकर वहां से उसी दिन चल दिया। वहां के बाद गभाना एक कार्ड देना था वहां गया। मेरे पीछे पत्नी ने बेटी और बेटे को पशुओं का काम करने भेज दिया और बहुत सारा काम बता दिया। एक बेटे से बिटिया के पास रखी अलमारी की चाबी मंगवाई। उसके बाद अलमारी में शादी के लिए रखे गहने और रुपये निकाले। चाबी को वहीं कपड़े के नीचे रखा और दोपहर साढ़े चार बजे के लगभग वहां चली गई। घर आकर बेटी ने देखा तो न वहां मां थी और न गहने और रुपये। शाम को पिता ने घर आकर पूछा तो पता चला कि मां गायब है और सबकुछ साथ ले गई। 

दामाद ने आखिरी बार ससुर को क्या दी थी धमकी ?
सास-दामाद के चले जाने पर ससुर ने पत्नी पर फोन किया तो उसका बिजी आ रहा था, दो के बाद तीसरी बार लगाया तो उसने अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया। दामाद से फोन पर बात हुई तो उसने टालमटूल की और सही नहीं बताया। रात में अंतिम बार साढ़े दस बजे बात हुईं तो उसने कहा कि आपकी शादी को 19 साल हो गए, आपने शराब पीकर उन्हें मारते-पीटते हो, उन्हें अब भूल जाओ। उसने ससुर को दामाद ने धमकी दी कि आपके घर को मैं वीरान बना दूंगा। मेरी मम्मी नहीं रही, अब मैं भी मरने जा रहा हूं। उसके बाद फिर दोनों में से किसी के फोन पर बात नहीं हुई। लड़के के पिता से बात की तो वह कह रहे कि वह तो कपड़ा लेने गया था। 

दामाद-सास के कहां होने की है ज्यादा संभावना ?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सास-दामाद की आखिरी लोकेशन उत्तराखंड में रुद्रपुर में मिली है। ससुर ने बताया कि लड़के का जीजा रूद्रपुर में रहता है। वहां से ही इसे सास का नंबर मिला। हो सकता है, वहां दोनों गए हों या वहां हों। वैसे पुलिस ने हमें कासगंज अंतिम लोकेशन बताई थी। 

दामाद और सास के लौट कर आने पर ससुर उसे अपनाएगा या उठाएगा क्या कदम ? 
ससुर ने बताया कि हमें तो अपना जेवर और रुपया चाहिए। अगर मेरी पत्नी मेरे सामने आई तो मैं उसे मार दूंगा, अपने साथ नहीं रखूंगा। जिंदगी भर उसके साथ रिश्ता नहीं रखेंगे। हमारे लिए तो वह मर चुकी है। दो दिन में पुलिस हमें उन दोनों को उपलब्ध कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed