फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh's daughter Sadhana Rani Thakur becomes judge in High Court

अलीगढ़ की बेटी साधना रानी ठाकुर हाईकोर्ट में जज बनीं

Sat, 27 Mar 2021 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 27 Mar 2021 01:56 AM IST
सार

  • साधना रानी ठाकुर की सबसे बड़ी बहन लखनऊ में डॉक्टर हैं।
  • मथुरा में जिला जज रहते जुलाई 2020 में उन्होंने भरतपुर के राजा मान सिंह हत्याकांड के 11 आरोपी पुलिसकर्मियों को सजा सुनाई थी।

विज्ञापन
Aligarh's daughter Sadhana Rani Thakur becomes judge in High Court
इलाहाबाद हाईकोर्ट में जज साधना रानी ठाकुर अपने भाई अजय गुप्ता के साथ... - फोटो : amar ujala

विस्तार

महानगर के विष्णुपुरी इलाके में रहने वाले एक्सपोर्टर परिवार की बेटी साधना रानी ठाकुर इलाहाबाद हाईकोर्ट में जज बनी हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीश की शपथ ली।

विज्ञापन


मथुरा जिला जज रहते हुए भरतपुर के बहुचर्चित राजा मान सिंह हत्याकांड के 11 आरोपियों को सजा सुनाने वाली न्यायाधीश की इस उपलब्धि पर परिवार में हर्ष का माहौल है। उन्होंने शहर के टीकाराम इंटर कॉलेज और एएमयू से पढ़ाई पूरी करने के बाद सुप्रीम कोर्ट में कुछ समय वकालत की और बाद में जज बनीं।
विज्ञापन


विष्णुपुरी निवासी कैलाश चंद्र-मनोरमा देवी दंपती की तीसरी संतान साधना रानी ठाकुर की सबसे बड़ी बहन अजीत गुप्ता लखनऊ में डॉक्टर हैं। दूसरे नंबर पर भाई अजय कुमार विष्णुपुरी में ही रहते हैं और एके इंटरनेशनल के नाम से ब्रास की एक्सपोर्ट फर्म चलाते हैं। सबसे छोटे भाई रितेश गुप्ता गुरुग्राम में सेवारत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाराम स्कूल के बाद एएमयू से एलएलबी करने के बाद उन्होंने छह माह सुप्रीम कोर्ट में वकालत की। इसके बाद वे पहले प्रयास में पीसीएस-जे बनीं। उनके पति हरविंदर ठाकुर सेना से कर्नल पद से सेवारत हैं। अब तक वे शाहजहांपुर, देवरिया और मथुरा में जिला जज रह चुकी हैं।


मथुरा में जिला जज रहते जुलाई 2020 में उन्होंने भरतपुर के राजा मान सिंह हत्याकांड के 11 आरोपी पुलिसकर्मियों को सजा सुनाई थी। वर्ष 1985 में भरतपुर में हुआ यह हत्याकांड 1990 में सत्र परीक्षण के लिए मथुरा स्थानांतरित होकर आया था। बृहस्पतिवार को छोटी बहन के बतौर जज हाईकोर्ट में शपथ लेने पर उनके बड़े भाई अजय कुमार ने खुशी जाहिर की है। शुक्रवार को उनके घर बधाई देने आने वालों का सिलसिला रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed