फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Robbery in cloth shop on GT Road

अलीगढ़ : जीटी रोड पर कपड़ा दुकान में लूटपाट

Sat, 20 Aug 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Robbery in cloth shop on GT Road
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

क्वार्सी में ज्वालापुरी के पास शुक्रवार शाम कपड़ा देखने के बहाने घुसे दो बदमाश लूटपाट कर ले गए। इस दौरान दुकान पर मौजूद कर्मचारी को डराया धमकाया। खबर पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की खोज में लग गई है।
नौरंगाबाद के अजय गुप्ता की जीटी रोड ज्वालापुरी में कपड़े की दुकान है। घटनाक्रम उस समय का है, जब वे शाम पांच बजे अपने घर खाना खाने गए थे। दुकान पर कर्मचारी दिनेश मौजूद था। आरोप है कि तभी बाइक पर दो युवक आए और कपड़ा देखने के बहाने दुकान में आकर दिनेश की कनपटी पर तमंचा तानते हुए गल्ले में से पांच हजार रुपये, एक मोबाइल व दो जींस लेकर चले गए।
विज्ञापन

शोर मचाने पर उन्होंने गोली मारने की धमकी दी। कुछ देर अजय दुकान पर लौटे तो पूरा वाकया समझते हुए पुलिस को खबर दी। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार मामले में बदमाशों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नलकूप की कोठरी से गिरे युवक की मौत
अलीगढ़ । महुआखेड़ा क्षेत्र के गांव केशौपुर जाफरी में खेत पर नलकूप की कोठरी की छत से गिरकर युवक की मौत हो गई। वाकया बृहस्पतिवार रात का है। गांव का ही 37 वर्षीय मनवीर सिंह रात खेत पर नलकूप की कोठरी पर सोया हुआ था। इसी दौरान लघुशंका के लिए जाते समय नींद में पैर फिसलकर छत से नीचे आ गिरा। शुक्रवार सुबह जब परिजन पहुंचे तो उसे देखा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मनवीर चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed