फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Road Accident Bus fell from flyover death and many injured reported

Aligarh Road Accident: फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, एक महिला की मौत, 20 से अधिक घायल

Fri, 29 Jul 2022 10:09 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 29 Jul 2022 10:09 AM IST
सार

अलीगढ़ में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इसमें एक महिला की मौत हो गई है। 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। जिनमें से पांच यात्रियों की गंभीर हालत होने पर उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
Aligarh Road Accident Bus fell from flyover death and many injured reported
Aligarh Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र में एनएच-91 रिंग रोड फ्लाईओवर पर फर्रुखाबाद से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही रोडवेज बस पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई है। 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस की टीम महिला की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


शुक्रवार तड़के 4:30 बजे रोडवेज बस फर्रुखाबाद से 40 सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। जैसे ही बस थाना रोरावर क्षेत्र में ऐलाना फैक्टरी के निकट एनएच 91 रिंग रोड फ्लाईओवर पर पहुंची, तो अचानक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। बस में फंसे यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

 

एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे दो दर्जन घायलों को निकलवाकर उपचार के लिए ठाकुर मलखान सिंह जिला अस्पताल भेजा। जहां एक महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed