{"_id":"62fbe3ae3023205e2149cb77","slug":"aligarh-rmpu-website-could-not-be-completed-in-11-months-aligarh-news-ali2982668191","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : आरएमपीयू : 11 महीने में पूर्ण नहीं हो सकी वेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : आरएमपीयू : 11 महीने में पूर्ण नहीं हो सकी वेबसाइट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) की वेबसाइट 11 महीने में पूर्ण नहीं हो सकी। वहीं, विश्वविद्यालय का निर्माण भी तकनीकी दिक्कतों के चलते रुका है। वेबसाइट पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कुलपति का ही ब्योरा दिया गया है। इसके लिए आधा दर्जन शासनादेश हैं जो कि अभी हाल में विवि की ओर से जारी किए गए हैं।
विश्वविद्यालय के होम पेज पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और कुलपति प्रो. चंद्रशेखर की तस्वीर है। इसके अलावा अन्य जानकारी के लिए बिंदु दिए गए हैं। न्यूज पेपर क्लिपिंग, संबद्ध कॉलेज, एंटी रैगिंग, जॉब, आईक्यूएसी, टेंडर्स, डाउनलोड, आकाईव को क्लिक करने पर पेज अंडर कंस्ट्रक्शन दिखाता है। इनमें में कुछ अधिकारियों के नाम तो दिख रहे हैं, लेकिन उनके मोबाइल नंबर नहीं हैं। इसी तरह रिसर्च, कैंपस, ऑनलाइन प्रवेश सहित अन्य जरूरी जानकारी भी नहीं दिख रही है।
वेबसाइट पर शासनादेश नहीं दिखाई दे रहे हैं, हालांकि, विश्वविद्यालय संबंधी जानकारी दिख रही है। इस विश्वविद्यालय की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सितंबर 2019 में इगलास उपचुनाव के दौरान की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 सितंबर 2021 को विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था। कुछ दिनों के बाद विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य शुरू हो गया, लेकिन सामने की सड़क से पिलंथ बीम नीचे होने की शिकायत पर काम रोक दिया।
विज्ञापन
इस मामले में संबंधित इंजीनियर को फटकार लगी थी। पिछले दिनों निर्माणाधीन विश्वविद्यालय पहुंचे प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी निर्माण खुश से नजर नहीं आए थे। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि वेबसाइट पर काम चल रहा है। जल्दी ही आवश्यक जानकारी वेबसाइट पर मिलने लगेंगी।