{"_id":"611817148ebc3ee07117f7f8","slug":"aligarh-respect-for-women-vaccination-done-city-office-news-ali2707423152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ ः महिलाओं का हुआ सम्मान, किया गया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ ः महिलाओं का हुआ सम्मान, किया गया टीकाकरण
विज्ञापन
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अमृत महोत्सव पर रैली निकालते प्?
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को जवाहर भवन में स्वयं सहायता समूह व सामाजिक संस्था की महिलाओं को सम्मानित किया गया। सामाजिक संस्था अर्थ सोसायटी की अध्यक्ष रूही खान व पार्षद सईदा खातून की पहल पर आयोजित कार्यशाला में महिलाओं का टीकाकरण किया गया।
कार्यशाला में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार, डूडा विभाग के परियोजना अधिकारी प्रभात कुमार मिश्रा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय व कर अधीक्षक राजेश कुमार ने मातृशक्ति को प्रणाम करते हुए महिलाओं का सम्मान किया।
अपर नगर आयुक्त ने कहा महिलाओं में योगदान के बिना किसी भी योजना, कार्य व संग्राम पर विजय प्राप्त करना संभव नहीं है। पूर्व पार्षद और सामाजिक कार्यकर्ता सईदा खातून ने कहा कि अपर नगर आयुक्त ने महिलाओं के उद्धार और महिलाओं को शासन की जनहित योजनाओं से जागरूक करने में सराहनीय प्रयास किया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम संयोजक रूही खान ने कहा कि महिलाओं में जागरूकता के लिए नगर निगम द्वारा समय-समय पर अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में मीडिया सहायक एहसान रब, प्रेमलता, मंजू बघेल, आभा वार्ष्णेय सहित स्वयंसेवी संस्थाओं की कई महिलाएं मौजूद थी।