{"_id":"5fb95c698ebc3e9bba212bad","slug":"aligarh-resident-doctors-of-medical-college-can-go-on-strike-from-tomorrow-city-office-news-ali24927166","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: कल से मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर जा सकते हैं हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: कल से मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर जा सकते हैं हड़ताल पर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में फार्मोकोलॉजी डिपार्टमेंट में चल रही परीक्षाओं में रेजिडेंट डॉक्टर्स के साथ विद्वेष पूर्ण कार्रवाई के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार से हड़ताल और धरने की चेतावनी दी है।
रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हमजा मलिक ने कहा है कि फार्मोकोलॉजी डिपार्टमेंट में परीक्षाएं चल रही हैं। इस दौरान कुछ रेजिडेंट डॉक्टर के साथ विद्वेष पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। जिसके कुछ राजनीतिक कारण हैं।
आरडीए यह बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर रेजिडेंट डॉक्टर्स के साथ कुछ भी जुल्म हुआ तो आरडीए इसके विरोध में आगे आएगी। अगर इस संबंध में डॉक्टरों के हित में कोई सहानुभूति पूर्वक फैसला नहीं लिया गया तो सोमवार से फार्मोकोलॉजी डिपार्टमेंट में सामाजिक दूरी के साथ धरना और हड़ताल की जा सकती है।