फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Relief for amateurs of alcoholic lockdown implemented from 10 pm

अलीगढ़ : रात 10 बजे से लॉकडाउन लागू, मदिरा के शौकीनों को राहत

Fri, 24 Jul 2020 07:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Relief for amateurs of alcoholic lockdown implemented from 10 pm
लाकडाउन से पहले रेलवे रोड बाजार में खरीदारी करने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए शुक्रवार रात 10 बजे से लॉकडाउन प्रभावी हो गया है। शनिवार और रविवार की बंदी के बाद सोमवार सुबह 5 बजे अनलॉक शुरू होगा। हालांकि, इस बार मदिरा के शौकीनों के लिए राहत की खबर शासन ने दी है। अब अंग्रेजी-देशी शराब, बीयर, भांग के ठेकों और मॉडल शॉप को लॉकडाउन से बाहर कर दिया गया है। यह दुकानें सुबह 10 से रात नौ बजे तक की अवधि में खुलेेंगी। जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने लिकर के थोक व फुटकर विक्रेताओं को दुकान-गोदाम खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

इधर, पूर्व के तय नियमों के अनुसार, शनिवार और रविवार सुबह छह से 11 बजे के बीच दूध, फल और सब्जी सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की बिक्री होगी। साथ ही शाम चार से छह बजे के बीच दूध की दुकानों को फिर से खोलने की छूट रहेगी। बैंक, पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी भी खुलेंगी। इधर, सरकारी विभागों में सिर्फ वह कार्यालय खुलेंगे, जो कोरोना काल में आवश्यक सेवाओं से जुड़े हैं। निजी कार्यालयों से लेकर होम डिलीवरी पर भी पाबंदी रहेगी। सिर्फ कंटेनमेंट जोन में पूर्व निर्धारित दुकानदार ही होम डिलीवरी कर सकेंगे। लॉक डाउन लगने से पहले शुक्रवार को लोगों ने दिन में ही आवश्यक वस्तुओं की जमकर खरीदारी कर दो दिन का स्टॉक पूरा किया।
विज्ञापन

डीएम चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक ट्रेन और रोडवेज बसों का संचालन चालू रहेगा। मेडिकल स्टोर्स और अस्पताल पहले की तरह ही खुले रहेंगे। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को भी आवागमन की छूट ड्यूटी के समय होगी। सभी मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने इलाकों में निगरानी के निर्देश दिए हैं। इधर, एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि सीओ और थानाध्यक्षों को अपने-अपने इलाके में लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने और बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed