फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Rasuka Tamil on four landmarks of CAA-NRC

अलीगढ़ : सीएए-एनआरसी के चार बवालियों पर रासुका तामील

Fri, 05 Jun 2020 02:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Rasuka Tamil on four landmarks of CAA-NRC
सीएए-एनआरसी विरोधी उपद्रव में 23 फरवरी को ऊपरकोट कोतवाली के पास हुए बवाल के आरोप में जेल में निरुद्ध चार आरोपियों पर डीएम ने बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) में कार्रवाई की है। चारों पर देर रात तक रासुका जेल में तामील करा दी गई है। हालांकि, इसमें एक आरोपी मुस्तकीम उर्फ लकी गारमेंट्स एक जून को सेशन कोर्ट से जमानत पाने के बाद दो जून को जेल से रिहा होने के कारण इस कार्रवाई की जद में आने से बच गया।
विज्ञापन

23 फरवरी को ऊपरकोट कोतवाली के बाहर धरना दे रहीं महिलाओं की भीड़ में शामिल उपद्रवियों द्वारा पुलिस पर हमला किए जाने पर बवाल हुआ था। इस बवाल की आंच बाबरी मंडी तक पहुंची थी और वहां सांप्रदायिक भिड़ंत हुई थी, जिसमें एक युवक की हत्या तक हुई। इस हत्या में भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय जेल में हैं। इसी मुख्य ऊपरकोट बवाल में चार आरोपियों इमरान, अनवार, साबिर उर्फ मिलन, फईमुद्दीन पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को दिन में पुलिस रिपोर्ट पर एसएसपी की संस्तुति के बाद डीएम ने की रासुका की कार्रवाई। इसके बाद चारों पर जेल में रासुका वारंट तामील कराया गया। बताया जा रहा है कि अब फिलहाल इनकी रिहाई संभव नहीं। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि चारों आरोपियों पर रासुका तामील करा दी गई है। इनके विषय में इनपुट था कि अगर यह बाहर आते तो फिर शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते। इसके लिए पुलिस व खुफिया रिपोर्ट मिलने पर रासुका की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed