{"_id":"5f0f03768ebc3e63b05e7838","slug":"aligarh-rank-first-in-jio-tagging-city-office-news-ali238659434","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिओ टैगिंग में देश में पहले स्थान पर अलीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिओ टैगिंग में देश में पहले स्थान पर अलीगढ़
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत सामुदायिक शौचालय निर्माण के मामले मे अलीगढ़ ने देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यहां वर्ष 2020 में 226 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण हो चुका है। जबकि 136 शौचालयों की जिओ टैगिंग भी हो चुकी है। जम्मू कश्मीर का बारामूला दूसरे व बरेली तीसरे स्थान पर है।
डीएम चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि अलीगढ़ ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत सामुदायिक शौचालय की जिओ टैगिंग (निर्माण हो चुका) में अलीगढ़ पूरे भारतवर्ष में प्रथम स्थान पर है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना जनपद अलीगढ़ की 778 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का कार्य चल रहा हैं, जिनमें से 226 का कार्य पूर्ण हो चुका हैं।
136 शौचालयों की जिओ टैगिंग हो गयी है। इसके चलते जनपद अलीगढ़ पूरे भारतवर्ष में प्रथम स्थान पर है। दूसरे स्थान पर जम्मू कश्मीर का बारामूला व तीसरे स्थान पर बरेली जिला है। यहां 73-73 सामुदायिक शौचालय बने हैं। मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा ने बताया कि जिले की 878 ग्राम पंचायतों में से 776 ग्राम पंचायतों में स्थल का चयन कर काम शुरू करा दिया गया है। इनमें से 155 ग्राम पंचायतों में 50 फीसदी, 115 में 75 फीसदी काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन
शौचालय निर्माण की ब्लॉक वार स्थिति -
अकराबाद-04
अतरौली-10
बिजौली-40
चंडौस-22
धनीपुर-20
गंगीरी-20
गोंडा-18
इगलास-18
जवा-25
खैर-14
लोधा-18
टप्पल-17
कुल- 226 का शत प्रतिशत निर्माण।