फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Questions raised over non-action on the matter of insulting the national flag

अलीगढ़ : राष्ट्रध्वज अपमान के मामले पर कार्रवाई न होने पर उठे सवाल

Fri, 19 Aug 2022 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Questions raised over non-action on the matter of insulting the national flag
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में त्वरित कार्रवाई भी अपना और पराया देखकर की जा रही है। इसकी एक बानगी देखिए, कंपोजिट मॉडल स्कूल अहमदपुरा में दूध पी रहे कुत्ते का वीडियो वायरल होने पर प्रधानाध्यापक का निलंबन कर दिया गया, जबकि प्राथमिक विद्यालय आबूपुर, लोधा में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिस पर सवाल उठने लगे हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर प्राथमिक विद्यालय आबूपुर, लोधा में झंडारोहण के बाद तिरंगा का हिस्सा जमीन पर था, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई, जो राष्ट्र से जुड़ा था। हालांकि, बीएसए ने जांच कराने की बात कही थी। तिरंगे का हिस्सा जमीन पर होने का फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस प्रकरण में कार्रवाई न होने पर विभाग पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि विभाग में अपना और पराया देखकर कर कार्रवाई की जा रही है। अगर ऐसा नहीं होता, तो राष्ट्रध्वज के साथ अपमान होने पर अब तक निलंबन की कार्रवाई हो चुकी होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed