फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Quarsi flyover will take a new shape from July

Aligarh News: क्वार्सी फ्लाईओवर जुलाई से लेगा नया आकार, सुपर-स्ट्रक्चर का काम होगा शुरू

Fri, 27 Jun 2025 02:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 27 Jun 2025 02:51 PM IST
सार

इस फ्लाईओवर की कुल लागत 71 करोड़ रुपये है और इसे दिसंबर 2025 से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
Aligarh Quarsi flyover will take a new shape from July
क्वार्सी चौराहे पर पुल निर्माण कार्य - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के क्वार्सी चौराहे पर बन रहा फ्लाईओवर अब तेजी से आकार ले रहा है। पिलर के ऊपरी हिस्सों पर निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही जुलाई से सुपर-स्ट्रक्चर का निर्माण शुरू होने जा रहा है। इसके लिए स्लोब वाले हिस्से में खुदाई का काम भी शुरू होगा, जिसके लिए निर्माण एजेंसी ने सभी सुरक्षा उपाय कर लिए हैं।

विज्ञापन


यह फ्लाईओवर कुल 630 मीटर लंबा होगा और इसके निर्माण में कुल 12 खंभों (पिलर) पर सब-स्ट्रक्चर का काम किया जा रहा है। इनमें से दो पिलर का काम पहले ही पूरा हो चुका है, जबकि शेष 10 पिलर के सब-स्ट्रक्चर कार्य को गति देने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन


परियोजना के डीपीएम मोहित कुमार ने बताया कि सुपर-स्ट्रक्चर के निर्माण के साथ ही, जुलाई में ही साइडों से रिटेनिंग वॉल (आरई वॉल) का काम भी शुरू हो जाएगा। इस फ्लाईओवर की कुल लागत 71 करोड़ रुपये है और इसे दिसंबर 2025 से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह फ्लाईओवर क्वार्सी चौराहे पर यातायात को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed