{"_id":"62eeb8eb29e5d84aad0e5bcc","slug":"aligarh-quality-of-tricolor-flags-sent-from-lucknow-found-poor-sent-back-city-office-news-ali2976736188","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: लखनऊ से भेजे गए तिरंगा झंडों की गुणवत्ता मिली खराब, भेजे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: लखनऊ से भेजे गए तिरंगा झंडों की गुणवत्ता मिली खराब, भेजे वापस
Sun, 07 Aug 2022 08:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 08:23 AM IST
सार
प्रदेश स्तर पर सरकार ने झंडे बनाने की जिम्मेदारी एमएसएमई विभाग को दी है। एमएसएमई से झंडों की भेजी गई पहली खेप में करीब 58 हजार झंडे भेजे गए थे। गुणवत्ता सही न मिलने पर इन झंडों को वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक मनाए जा रहे हर-घर तिरंगा अभियान के तहत लखनऊ से भेजे गए 58 हजार झंडे भौतिक सत्यापन के बाद वापस कर दिए गए हैं। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि भेजे गए इन झंडों के कपड़े की गुणवत्ता बेहद खराब थी और कई झंडों में अशोक चक्र गलत स्थान पर बना हुआ था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि झंडों की अब दूसरी किस्त में 1.75 लाख झंडे भेजे गए हैं जो सही पाए गए हैं। करीब दो लाख झंडे और आने हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कुल साढ़े आठ लाख झंडे फहराने का लक्ष्य तय निर्धारित किया है। इनमें 3.79 लाख झंडों की प्रदेश स्तर से ही आपूर्ति की जा रही है। जबकि करीब पौने पांच लाख झंडे स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश स्तर पर सरकार ने झंडे बनाने की जिम्मेदारी एमएसएमई विभाग को दी है। एमएसएमई से झंडों की भेजी गई पहली खेप में करीब 58 हजार झंडे भेजे गए थे। गुणवत्ता सही न मिलने पर इन झंडों को वापस भेज दिया गया है। जिले में झंडों का ग्राम पंचायत स्तर पर वितरण शुरू हो जाएगा। इन झंडों की गुणवत्ता की निगरानी की जा रही है। समूहों के जरिए भेजे गए झंडों का भी पूरा परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन