{"_id":"693298ace13307fa040f91b8","slug":"aligarh-program-of-cm-yogi-adityanath-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yogi Adityanath: सीएम योगी 7 दिसंबर को दावत खाने आ रहे अलीगढ़, जनप्रतिनिधियों के साथ लेंगे मंडलीय समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yogi Adityanath: सीएम योगी 7 दिसंबर को दावत खाने आ रहे अलीगढ़, जनप्रतिनिधियों के साथ लेंगे मंडलीय समीक्षा बैठक
Fri, 05 Dec 2025 02:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:03 PM IST
सार
भाजपा के महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा ने बताया कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 दिसंबर को अलीगढ़ आ रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 दिसंबर को अलीगढ़ आ रहे हैं। वह यहां कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 10 बजे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के विलिंगडन क्रिकेट मैदान पर उतरेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री एएमयू सर्किल, जवाहर पार्क वाली सड़क के रास्ते कलेक्ट्रेट तक पहुंचेंगे। यहां पर वह जिले और मंडल के चारों जिले अलीगढ़ सहित हाथरस, कासगंज, एटा के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में कोई भी सरकारी अधिकारी शामिल नहीं रहेगा। बैठक में मंडल के करीब 150 जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री के साथ शामिल होंगे। भाजपा के महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा ने बताया कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 दिसंबर को अलीगढ़ आ रहे हैं।
विज्ञापन
एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने 5 दिसंबर को एएमयू के विलिंगडन क्रिकेट मैदान का जायजा लिया। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि सीएम का अभी आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है लेकिन उनका अलीगढ़ आना तय है। कलेक्ट्रेट सभागार में होने वाली बैठक की व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट में बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छेरत में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन