फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Prisoner dies in hospital under suspicious circumstances, accused of murder

अलीगढ़ : बंदी की संदिग्ध हालात में अस्पताल में मौत, हत्या का आरोप

Sun, 19 Dec 2021 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Prisoner dies in hospital under suspicious circumstances, accused of murder
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

जिला कारागार में नशीला पदार्थ रखने के आरोप में 12 दिन से बंद चल रहे एक बंदी की शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक के परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि थाना हरदुआगंज के मोहल्ला अहीर पाड़ा निवासी 40 वर्षीय कलुआ उर्फ कामदेव को इलाका पुलिस ने छह दिसंबर को एक किलोग्राम गांजा समेत गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा था। वह पहले भी वर्ष 2018 में हत्या व सगे भाई पर जानलेवा हमले के आरोप में जेल जा चुका था। जेल में पहुंचने के बाद ही कलुआ की तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए पंडित दीनदयाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सुबह कलुआ ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वह दो बच्चों का पिता था। उधर कलुआ की मां ओमवती व पत्नी अंजलि का आरोप है कि कलुआ की हत्या की गई है। उसकी तीन दिन पहले जमानत हो चुकी थी। सत्यापन में रिहाई अटकी थी। उससे पहले मौत हो गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक के अनुसार परिजनों के लगाए आरोप बेबुनियाद हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फेफड़ों की बीमारी व हार्ट अटैक से होना पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed