फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Power grid system undergoing transformation

अलीगढ़ : परिवर्तन के दौर से गुजर रही पावर ग्रिड प्रणाली

Fri, 17 Jul 2020 07:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Power grid system undergoing transformation
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जेडएच कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालोजी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में एसोसिएट प्रो. एवं इलेक्ट्रिसिटी विभाग के मेंबर इंचार्ज व ग्रीन यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट के कनवीनर डा. मो. रिहान ने आनलाइन व्याख्यान कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रयागराज के एमएन नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालोजी ने कार्बन मुक्त पावर ग्रिड आवश्यकताएं, अवसर व चुनौतियों पर आनलाइन व्याख्यान दिया। डा. रिहान ने कहा कि पावर ग्रिड द्वारा बिजली उत्पादन का जो पारंपरिक तरीका प्रयोग में लाया जा रहा है, उसके कारण होने वाले कार्बनडाईआक्साइड उत्सर्जन से पर्यावरण प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है। उसको रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ ने सतत विकास लक्ष्य निर्धारित किये हैं। जिनका पालन करने के लिए ग्रीन एनर्जी के स्रोत जैसे सोलर पावर का बड़े स्तर पर पावर ग्रिड में संयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस कारण पावर ग्रिड एक क्रांतिकारी परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। डा. रिहान ने कहा कि ग्रीन एनर्जी का हर समय उपलब्ध न होना, रोटेटिंग मशीन के स्थान पर इंवर्टर द्वारा बिजली का उत्पादन और नेट मीटरिंग जैसी योजनाओं से वितरण प्रबंधन पर दो तरफा बिजली का प्रवाह पावर ग्रिड आपरेटर के सामने नई चुनौतियां पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed