{"_id":"61597afd8ebc3e0def3d96bd","slug":"aligarh-police-looking-for-cctv-footage-soon-to-take-accused-inspector-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी अपहरण कांड: सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, जल्द ही बुलंदशहर जाकर लेगी निलंबित इंस्पेक्टर का बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवसायी अपहरण कांड: सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, जल्द ही बुलंदशहर जाकर लेगी निलंबित इंस्पेक्टर का बयान
Sun, 03 Oct 2021 03:12 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 03 Oct 2021 03:12 PM IST
सार
बुलंदशहर कोतवाली के इंस्पेक्टर क्राइम अजय कुमार पर आरोप है कि धोखाधड़ी में दर्ज मुकदमे के वादी के साथ अलीगढ़ आकर उन्होंने प्रतिवादी के साथ मारपीट की और सर्विस रिवॉल्वर की नोंक पर अपहरण करके बुलंदशहर रवाना हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर के इंस्पेक्टर द्वारा तालानगरी के व्यवसायी अपहरण कांड में पुलिस ने वादी और उसके पक्ष के लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। रविवार को पुलिस टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। जल्द ही विवेचना कर रहे पुलिस अधिकारी बुलंदशहर जाकर आरोपी इंस्पेक्टर का बयान दर्ज करेंगे।
बता दें कि गुरुवार रात बुलंदशहर कोतवाली के इंस्पेक्टर क्राइम अजय कुमार धोखाधड़ी में दर्ज मुकदमे के वादी राजीव शर्मा, अमित अरोरा और कई अन्य के साथ निजी कार से अलीगढ़ आए थे। यहां मुकदमे के प्रतिवादी अभिषेक तिवारी के साथ मारपीट करते हुए उसे सर्विस रिवॉल्वर की नोंक पर अपहरण करके बुलंदशहर रवाना हो गए।
गैर कानूनी तरीके से बदमाशी के दम पर की गई वारदात की पोल खुलने और आला अधिकारियों के दबाव में आकर कई घंटे बाद व्यापारी को हरदुआगंज थाने छोड़ गए थे। इस मामले में शुक्रवार सुबह एसपी बुलंदशहर ने आरोपी इंस्पेक्टर अजय कुमार को निलंबित कर दिया था। अब हरदुआगंज थाने में दर्ज मुकदमे में आरोपी इंस्पेक्टर से बयान लेने जल्द ही पुलिस टीम बुलंदशहर रवाना होगी।