फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Poisonous Case

जहरीली शराब कांडः अब तक 76 मौत मिथाइल से पुष्ट, चार मुकदमों में कोर्ट ने लिया संज्ञान

Thu, 12 Aug 2021 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 12 Aug 2021 01:06 AM IST
सार

पुलिस द्वारा चार्जशीट किए गए 33 मुकदमों में से चार मुकदमों की चार्जशीट पर न्यायालय ने संज्ञान ले लिया है और अब मुकदमों का ट्रायल शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन
Aligarh Poisonous Case
विलाप करते हुए परिजन (file pic) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहरीली शराब बेचने और 109 लोगों की मौत के जिम्मेदार शराब कांड के आरोपियों को सजा दिलाने की पुलिस कार्रवाई लगातार गति पकड़ रही है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा चार्जशीट किए गए 33 मुकदमों में से चार मुकदमों की चार्जशीट पर न्यायालय ने संज्ञान ले लिया है और अब मुकदमों का ट्रायल शुरू होने जा रहा है। इधर, इस कांड में अब तक 76 विसरा रिपोर्ट विधि विज्ञान प्रयोगशाला से प्राप्त हो गई हैं, जिनमें मिथाइल अल्कोहल से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि अभी 33 विसरा रिपोर्ट शेष हैं, जिन्हें इस सप्ताह में मंगाने का प्रयास है।

विज्ञापन


लोधा के करसुआ गांव में 28 मई की सुबह से शुरू हुए इस शराब कांड में लगातार दस दिन तक मौतों का सिलसिला चलता रहा और कुल 109 शवों के पोस्टमार्टम पुलिस द्वारा कराए गए। इनमें शुरुआती 30 शवों के पोस्टमार्टम में जरूर सीएमओ स्तर से मिथाइल अल्कोहल और शराब के सेवन से मौत की पुष्टि की थी। बाकी को लेकर कहा था कि विसरा रिपोर्ट में ही साफ होगा।
विज्ञापन


इन सभी के विसरा व पेट में मिले अल्कोहल जैसे कंटेंट को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा भेजा गया था। ये सभी विसरा थानावार भेजे गए थे। इनमें से बीते शनिवार तक 76 विसरा रिपोर्ट प्राप्त हो गई हैं। इन सभी में मिथाइल अल्कोहल यानी जहरीली शराब से मौत की पुष्टि हुई है। इससे साफ है कि जो मिथाइल कारोबारी विजेंद्र कपूर की फैक्टरी से बेचा गया। वही अधौन की शराब फैक्टरी में पहुंचा और वहां बनी जहरीली शराब ठेकों पर पहुंची, जिसके पीने से लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, अब इस तथ्य को पुलिस न्यायालय में साबित करने की कवायद में जुट गई है। इसी क्रम में न्यायालय में चार मुकदमों की चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया गया है। जिनके ट्रायल भी शुरू होने जा रहे हैं। इनमें एक मुकदमा गभाना में हुईं मौतों से संबंधित, दो अकराबाद की मुख्य व सहायक अवैध शराब फैक्टरी से संबंधित और एक मडराक में अवैध शराब भंडारण से संबंधित है। इसके लिए बाकायदा पुलिस की टीमें न्यायालय में साक्ष्य पेशी व गवाह पेशी के लिए तैयारी में जुट गई हैं। ट्रायल की तारीख शुरू होते ही साक्ष्य व गवाह पेश किए जाएंगे।


अब तक 76 विसरा रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिनमें मिथाइल की पुष्टि हुई है। शेष विसरा इस सप्ताह तक मंगाने का प्रयास किया जा रहा है। चूंकि जल्द से जल्द सभी मुकदमों में ट्रायल शुरू कराया जा सके। फिलहाल चार मुकदमों में न्यायालय ने संज्ञान लिया है। जिनमें गवाह व साक्ष्य पेशी के लिए हमारी पूरी तैयारी है।
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी

इन चार मुकदमों में लिया संज्ञान

  • गभाना में दर्ज जहरीली शराब से मौतों का मुकदमा, जिसमें ठेकेदार दिगपाल सहित नौ आरोपी हैं।
  • मडराक में दर्ज अवैध शराब भंडारण का मुकदमा, जिसमें मदनगोपाल उर्फ कालिया आदि आरोपी।
  • अकराबाद के अधौन में अवैध फैक्टरी का मुकदमा, जिसमें विपिन उर्फ ओमवीर आदि 15 आरोपी।
  • अकराबाद में दभी में दूसरी अवैध शराब फैक्टरी का मुकदमा, जिसमें रिंकू सहित सात आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed