फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Poisonous Case

जहरीली शराब कांडः 44 और शराब माफिया और तस्करों पर लगा गैंगेस्टर एक्ट

Sat, 31 Jul 2021 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Poisonous Case
जिले में घटित जहरीली शराब कांड में पुलिस स्तर से घोषित शराब माफिया और तस्करों के खिलाफ लगातार शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में जिले में चार और मुकदमे दर्ज कर 44 माफिया-तस्करों पर गैंगेस्टर एक्ट लगाया गया है। इनमें एक दर्जन घोषित माफिया अनिल, ऋषि, मुनीष, विपिन, शिवकुमार आदि ऐसे हैं, जिन पर इस कांड में दूसरी बार गैंगेस्टर की कार्रवाई हुई है। इस बार यह कार्रवाई अधौन में अवैध शराब फैक्टरी संचालन से जुड़े मुकदमे में की गई है। खास बात है कि इस बार गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की जद में कारोबारी विजेंद्र कपूर भी आ गए हैं। इस तरह जिले में अब तक इस कांड में गैंगेस्टर एक्ट के 9 मुकदमे दर्ज कर 80 लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इस बार चार मुकदमे अकराबाद, क्वार्सी, महुआ खेड़ा और मडराक में दर्ज किए गए हैं। जिनके गैंग चार्ज में बाकायदा गैंग लीडर व सदस्य घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन

- अकराबाद में इन 16 पर गैंगेस्टर एक्ट लगा
- विपिन यादव उर्फ ओमवीर सिंह मैनपुरी हाल कुलदीप विहार (गैंग लीडर), इसके अलावा ऋषि शर्मा जवां, मुनीष शर्मा जवां, शिव कुमार हसायन हाथरस, गंगाराम प्रधान सिंधौली, हरिश्चन्द्र नगला महताब, रिंकू समस्तपुर हरदुआगंज, कारोबारी विजेंद्र कपूर विद्यानगर, कुनाल शर्मा जवां, रवेंद्र दभी अकराबाद, फर्जी घी फैक्टरी संचालक गौतम कुमार डिबाई, हाल चिलकौरा रोड क्वार्सी, नरेन्द्र लोधा, अवधेश यादव सिकंदरपुर अकराबाद, अनिल चौधरी धारागढ़ी गोंडा, सुमित शर्मा ककेथल अतरौली, सुमित उर्फ सोनी हैदरनगर अकराबाद पर सदस्य के रूप में गैंगेस्टर एक्ट लगाया है।
विज्ञापन

- महुआखेड़ा में इन 13 पर लगा गैंगेस्टर एक्ट
- रामनिवास उर्फ राज रुखाला छर्रा हाल देवीनगला (गैंग लीडर), के अलावा अमित गर्ग विश्वनाथपुरम धनीपुर ब्लॉक, अशोक कुमार शर्मा उर्फ पंछी पंडित गूलर रोड, अरुण कुमार सराय पीतांबर, नीटू उर्फ उमेश, पवन कुमार व विक्की उर्फ विकास निवासीगण रघुवीरपुरी, मुकेश डांसर गूलर रोड, अन्नू उर्फ अनुराग बरौला बाईपास मोहननगर, गौरव उर्फ दिल शीशियापाड़ा, राजबहादुर उर्फ ओपी धनीपुर, पवन वत्स नौरंगाबाद, पवन कुमार जैन सुरेंद्रनगर पर सदस्य के रूप में गैंगेस्टर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मडराक में इन 8 पर लगा गैंगेस्टर एक्ट
-मदन गोपाल उर्फ कालिया गांधी कालोनी एनआईटी फरीदाबाद (गैंग लीडर), के अलावा बनवारी चौमुआं अतरौली, अनिल कुमार तोमर देदामई सासनी, जगदीश खडउआ पालीमुकीमपुर, अनिल खटीक गालिबपुर डिबाई, चौब सिंह चौमुआं अतरौली, अवधेश दमुआंका पिसावा, रामवीर नगलिया बीजना पिसावा पर सदस्य के रूप में गैंगेस्टर एक्ट लगाया है।
-क्वार्सी में इन 7 पर लगा गैंगेस्टर एक्ट
-भाजपा नेता रविन्द्र पाठक उर्फ रिंकू लोधी विहार सासनीगेट (गैंग लीडर), के अलावा नवरत्न नाथ चंदनियां, देवेन्द्र उर्फ पहलवान कचौड़ी वाला चंदनियां, विशाल शीशियापाड़ा, मुकेश शर्मा नौरंगाबाद, मन्नू उर्फ मनोज सुरेंद्रनगर, शरद प्रताप उदयगढ़ी खैर पर सदस्य के रूप में गैंगेस्टर एक्ट लगाया है।
- जहरीली शराब कांड में शराब माफिया पर चल रही कार्रवाई के क्रम में 4 और गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे पंजीकृत कर 44 लोगों का गैंगचार्ट बनाया गया है। इनमें घोषित एक दर्जन माफिया ऐसे हैं, जिन पर दूसरी बार गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई हो रही है। यह कार्रवाई अभी आगे भी जारी रहेगी।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी
70 सहयोगियों-मददगारों की सूची तैयार, जारी होंगे नोटिस
जहरीली शराब कांड में पुलिस ने घोषित एक दर्जन माफिया के 70 सहयोगियों और मददगारों की सूची तैयार कर ली गई है, जो इनकी मदद में या तो सामने आते हैं या इनके किसी न किसी तरह इनसे व्यापारिक संबंध उजागर हो रहे हैं। इन सभी को पुलिस स्तर से नोटिस जारी कर संबंधित गृह क्षेत्र के थानों पर बुलाया जाएगा। इनके बयान दर्ज किए जाएंगे। इनके घोषित शराब माफिया से रिश्तों, व्यापारिक रिश्तों, लेनदेन आदि का विस्तृत ब्योरा संकलित किया जाएगा। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि घोषित शराब माफिया के खिलाफ पुलिस स्तर से चल रही लेनदेन, बैंक खातों, मोबाइल कॉल डिटेल, व्यापारिक जांच में 70 नाम सामने आए हैं। ये इनके मददगारों के रूप में पहचाने जा रहे हैं। इन सभी को नोटिस जारी कर बुलाया जाएगा। ये स्पष्ट करेंगे कि इनके किस तरह के रिश्ते हैं। इनके गोरखधंधों से इनका कोई लेना-देना नहीं है। अगर वे कारोबारी सबूत साफ नहीं कर पाएंगे तो कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।
पांच करोड़ की संपत्ति जब्तीकरण का प्रस्ताव भेजा
अलीगढ़। शराब माफिया के खिलाफ संपत्ति जब्तीकरण के क्रम में जिला पुलिस ने अनिल चौधरी की 5.30 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने के बाद अब 5 करोड़ की संपत्ति अन्य माफिया की जब्त करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। यह प्रस्ताव जिलाधिकारी के समक्ष भेजा गया है। संकेत हैं कि इस सप्ताह में इस प्रस्ताव पर अनुमोदन मिल जाएगा। इसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

शराब कांड में वांछित महिला ठेकेदार गिरफ्तार
जहरीली शराब कांड में वांछित चल रही महिला शराब ठेकेदार को महुआ खेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार महुआ खेड़ा थाने में दर्ज धनीपुर में शराब से मौत के मुकदमे में वांछित ठेकेदार गीता पत्नी सुमित उर्फ सौनी निवासी हैदर नगर अकराबाद हाल निवासी धनीपुर वांछित थीं, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसका पति पूर्व में जेल जा चुका है। बता दें कि इस कांड में लगभग सभी गिरफ्तारी पूरी हो गई हैं। अभी अनिल चौधरी का भाई सुधीर फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed