फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Poisonous Case

जहरीली शराबः 50 हजारी शराब तस्कर ऋषि पर अब 75 हजार के इनाम की तैयारी

Sat, 05 Jun 2021 01:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Poisonous Case
जहरीली शराब कांड के पांच मुख्य आरोपियों में शामिल 50 हजार के इनामी तस्कर भाजपा नेता ऋषि शर्मा पर अब 75 हजार का इनाम घोषित करने की तैयारी है। इसे लेकर एसएसपी स्तर से एडीजी को इनामी राशि बढ़ाने की संस्तुति की गई है। एडीजी ने स्वीकारा है कि इनाम बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार तक इनामी राशि बढ़ा दी जाएगी। बता दें कि ऋषि की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। अब तक उसके परिवार के पांच सदस्यों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

ऋषि की संपत्तियों की कुर्की की तैयारी
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि इस कांड में अब तक जो मुख्य आरोपी प्रकाश में आए। सभी जेल भेज दिए गए हैं। मुख्य आरोपियों में शामिल ऋषि अभी तक फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इनाम की राशि बढ़ाकर 75 हजार किए जाने की संस्तुति एडीजी जोन स्तर पर की गई है। साथ में अगर जल्द वह हाजिर न हुआ या गिरफ्तार न हुआ तो उसकी संपत्तियों की कुर्की कराने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। इसे लेकर पुलिस स्तर से कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

- जहरीली शराब कांड में अभी तक ज्यादातर सभी मुख्य आरोपी पकड़े जा चुके हैं। ऋषि को लेकर इनाम बढ़ाने की संस्तुति जिला स्तर से मिली है। संभव हुआ तो रात में ही या शनिवार सुबह इनामी राशि बढ़ाकर 75 हजार कर दी जाएगी। टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। - राजीव कृष्ण, एडीजी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियोजन संग बैठक में बनी तगड़ी कार्रवाई की रणनीति
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शुक्रवार को जहरीली शराब कांड में दर्ज हुए मुकदमों, आरोपियों की संपत्ति कुर्की, गैंगेस्टर व एनएसए की कार्रवाई को लेकर जेडी अभियोजन संग बैठक की। इस दौरान बैठक में आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई को लेकर रणनीति बनाई गई।
बैठक में जिले के चारों अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी मौजूद रहे, जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। यहां बताया गया है कि अब तक चार संपत्तियों को ढहाया जा चुका है। जेडी अभियोजन सुशील कुमार सिंह ने एक-एक विषय पर चर्चा की। साथ में तय हुआ कि किस तरह जमानत का न्यायालय में विरोध किया जाएगा। बाकी निरोधात्मक कार्रवाई किस तरह की जाएंगी। इसके लिए प्रत्येक अपराधी की एक-एक फाइल अलग से तैयार की जाएगी। विवेचना के स्तर पर बरामदगी से लेकर अन्य साक्ष्य मजबूती से इस फाइल में तैयार किए जाएंगे।
16 मुकदमों में हुईं 38 गिरफ्तारी, विपिन गया जेल
इस कांड को लेकर अब तक जिले में 16 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 38 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। इस मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे फैक्टरी संचालक विपिन उर्फ ओमवीर यादव व उसके साथी गंगाराम को शुक्रवार को रिमांड पूरा होने पर जेल दाखिल कर दिया गया। वहीं अभी मुनीष शर्मा उसका भांजा आकाश व शिवकुमार का रिमांड चल रहा है। उनसे अलग-अलग पूछताछ चल रही हैं।

अनिल चौधरी के साले पर 25 हजार का इनाम घोषित
शराब कांड में मुख्य शराब सरगनाओं में शामिल रालोद नेता अनिल चौधरी के साले नीरज का नाम भी पुलिस जांच व आरोपियों से हुई पूछताछ में उजागर हुआ। वह भी अपने बहनोई अनिल संग इस कारोबार में संलिप्त था। उसकी तलाश शुरू हुई तो पता चला कि बहनोई की गिरफ्तारी के बाद से वह गायब है। एसएसपी ने बताया कि अनिल के साले नीरज पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed