{"_id":"613523f68ebc3e847a373e47","slug":"aligarh-poisonous-case-aligarh-news-ali2723951100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः शराब माफिया की एक करोड़ 72 लाख की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः शराब माफिया की एक करोड़ 72 लाख की संपत्ति जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहरीली शराब कांड में घोषित शराब माफिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। रविवार को जिलाधिकारी की संस्तुति मिलने के बाद शराब माफिया ऋषि शर्मा, मुनीष शर्मा और नीरज चौधरी की एक करोड़ 72 लाख की संपत्तियां सीज कर दी गई हैं। गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई में कुछ फ्लैट पर सरकारी संपत्ति का बोर्ड लगाया गया है और कुछ बैंक खाते सीज कराए गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गैंगेस्टर एक्ट के तहत सीओ द्वितीय मोहसिन खान व सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीमों ने ऋषि व मुनीष के फ्लैटों व अन्य संपत्तियों पर गाजे बाजे के साथ संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान लोगों को आगाह किया गया। इसी तरह नीरज के खाते बैंक में रिपोर्ट देकर सीज कराए गए हैं। इस तरह कुल एक करोड़ 72 लाख 30 हजार 305 रुपये 70 पैसे की संपत्तियां जब्त की गई हैं। ऋषि, मुनीष के खिलाफ जवां में गैंगेस्टर एक्ट व नीरज के खिलाफ पिसावा में गैंगेस्टर के तहत ये कार्रवाई की गई है।
ये संपत्तियां जब्त की गईं--
- मुनीष कुमार शर्मा की पत्नी ममता शर्मा के नाम एवन होम्स चंदनिया हाउस में फ्लैट ए-1 प्रथम तल, कीमत 40 लाख 55 हजार।
- ऋषि कुमार शर्मा की पत्नी रेनू शर्मा के नाम एवन होम्स चंदनिया हाउस फ्लैट बी-1 द्वितीय तल, कीमत 26 लाख 72 हजार, ऋषि के नाम गैराज- कीमत 18 लाख 57 हजार। ऋषि व विक्रम के नाम संयुक्त फ्लैट सी-2 प्रथम तल, कीमत 52 लाख 12 हजार। दूसरा फ्लैट ए-2, कीमत 31 लाख 55 हजार।
विज्ञापन
- नीरज चौधरी का पीएनबी खैर का खाता, एचडीएफसी खैर का खाता, कोटक महिंद्रा बैंक का खाता सीज कराया गया।
अब तक 72 करोड़ 72 लाख की संपत्ति जब्त
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि शराब कांड में शासन के निर्देश पर संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई जारी है। अब तक अनिल चौधरी, विपिन यादव उर्फ ओमवीर सिंह, मुनीष शर्मा, ऋषि, अर्जुन, विक्रम सिंह, नीरज चौधरी, रविन्द्र पाठक, सतीश कुमार उर्फ खुराना की करीब 72.72 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। कुल 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति चिह्नित है।